मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अरुणाचल प्रदेश में शहीद हुए असम राइफल्स के जवान को श्रद्धांजलि दी है। मंगलवार को उन्होंने परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की। साथ ही जिले की एक सड़क का नामकरण शहीद के नाम करने की बात कही।
विज्ञापन
2 of 5
शहीद वीरेंद्र यादव के परिजन और रिश्तेदार
- फोटो : अमर उजाला
अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के जयरामपुर थाना क्षेत्र के गांव टेंगमो के पास रविवार सुबह करीब 9:40 बजे उग्रवादियों द्वारा किए गए हमले में असम राइफल्स के जवान कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नानामऊ निवासी 52 वर्षीय वीरेंद्र सिंह यादव शहीद हो गए। शहीद के पार्थिव शरीर की बुधवार को गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
शहीद के परिजन और रिश्तेदार
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि शहीद का पार्थिव शरीर मंगलवार शाम को दिल्ली पहुंच गया था। वहां से सेना की एक टुकड़ी पार्थिव शरीर को लेकर गांव आ रही है। परिजनों ने बताया कि पार्थिव शरीर रात में गांव पहुंच जाएगा। बुधवार सुबह अंत्येष्टि की जाएगी।
4 of 5
महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम
- फोटो : अमर उजाला
शहीद जवान को मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने परिवार को 50 लाख रुपये और एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है। बुधवार को पार्थिव शरीर की अंतेष्टि राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी। -महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम।
नानामऊ गांव अपने बेटे की शहादत से गम में डूबा हुआ है। बेटे की शहादत पर परिजनों को गर्व है। शहीद के बड़े पुत्र बबलू यादव ने बताया कि उग्रवादियों ने अचानक हमला घात लगाकर किया था। पिता जी ने उग्रवादियों को करारा जवाब दिया। उनकी शहादत पर हम सभी को गर्व है।