फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद हेमराज का परिवार बोला सरकार सेना को दे कार्रवाई की छूट

Wed, 03 May 2017 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
शहीद हेमराज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी सैनिकों की एक बार फिर की गई ना-पाक हरकत पर शहीद सैनिकों के परिवारीजन आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि पहले एक सैनिक का सिर कटा, अब दो सैनिकों के सिर कलम कर दिए गए। अब सरकार कितने सैनिकों के सिर कटवाएगी। अब वक्त निंदा व्यक्त करने का नहीं पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब देने का है। शहीद हेमराज के परिवार ने सरकार से सेना को कार्रवाई के लिए खुली छूट देने की बात कही है।
विज्ञापन

2 of 6
जय सिंह - फोटो : अमर उजाला
शहीद हेमराज के भाई जयसिंह ने कहा कि कश्मीर में सैनिकों के साथ घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए ही भाजपा की सरकार को लाए थे। लेकिन अभी भी सैनिकों से बर्बरता की घटनाएं हो रही हैं। ये निराश करता है। समस्या को जड़ से ही खत्म करने के लिए प्रयास होना चाहिए, ताकि पाकिस्तान भारतीयों की ओर आंख उठाने से पहले भी सौ बार सोचे। 
विज्ञापन

3 of 6
हरे किशन - फोटो : अमर उजाला
शहीद हेमराज के ताऊ हरे किशन ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा से भारत के साथ ओछी हरकतें करता आ रहा है। सैनिकों के शव के साथ बर्बरता की घटना की पुनरावृत्ति भारतवासी सहन नहीं करेंगे। चाचा कल्यान सिंह बोले कि भारत सरकार सेना को केवल 24 घंटे का समय दे तो वो इन जाहिल, मक्कार, धोखेबाज हजारों पाकिस्तानी सैनिकों का सिर काट लाएगी।

4 of 6
सुषमा स्वराज - फोटो : ANI
फरह के गांव झंडीपुर निवासी शहीद बबलू के भाई हरीओम का कहना है कि 2013 में कोसीकलां के गांव शेरनगर के शहीद हेमराज के साथ पाक सैनिकों की ऐसी ही हरकत पर भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज ने मथुरा में एक के बदले पाक के 10 सैनिकों के सिर लाने को कहा था, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद आधा भी सिर नहीं ला पाए। 
विज्ञापन

5 of 6
Indian Army
गोवर्धन के गांव भवनपुरा के शहीद समोद चौधरी के भाई प्रमोद चौधरी का कहना है कि पहले एक सैनिक का सिर काटकर पाक सैनिक ले गए थे, अब तक पाक को मुंहतोड़ जवाब देने के दावे ही चलते रहे। भारतीय जनता व फौज को उम्मीद है कि सरकार सैनिक हित में कठोर निर्णय लेगी। भाजपा सरकार और केंद्रीय नेता निंदा प्रस्ताव कर रहे हैं। अब सरकार कितने सैनिकों का सिर कटवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
indian army
मगोर्रा के गांव नगला देविया के शहीद कुलदीप सिंह के पिता सूबेदार सत्यपाल सिंह का कहना है कि जम्मू-कश्मीर और खासकर श्रीनगर में बड़ी सैनिक कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पाक सेना हमारे जवानों के धैर्य की परीक्षा न ले। हमारे सैनिक पूरे धैर्य और साहस के साथ सीमा पर पाक सेना का मुकाबला कर रहे हैं।


 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें