फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Impact: डिग्री-अंकतालिका रखवाईं सुरक्षित, कक्ष पर लगाया ताला, पहले पड़ी थीं कचरे में

Sat, 17 Sep 2022 07:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
डिग्री-अंकतालिका रखवाईं सुरक्षित - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कचरे में डिग्री और अंकतालिका पड़े होने के मामले में परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा विभाग का निरीक्षण किया। यहां अव्यवस्थाएं मिलीं। कक्ष में गंदगी थी और रिकॉर्ड अव्यवस्थित ढंग से रखे थे। इनको साफ करवाते हुए डिग्री-अंकतालिका सुरक्षित रखवाईं और कक्ष पर ताला लगा दिया है। परीक्षा विभाग के प्रभारी को चेतावनी भी दी है।  

परीक्षा विभाग पहुंचे परीक्षा नियंत्रक 

परीक्षा विभाग के कोने में कचरे में एमबीबीएस, बीडीएस, स्नातक और परास्नातक की डिग्री और अंकतालिकाएं पड़ी थीं। इस पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे परीक्षा नियंत्रक परीक्षा विभाग पहुंचे। कक्ष में गए तो यहां पर परीक्षा प्रारूप, डिग्री, अंकतालिकाएं समेत अन्य रिकॉर्ड रखे हुए थे। पीक और अव्यवस्था से बदहाल भी थे। कर्मचारियों से इनको साफ करवाया और सुरक्षित रखवाए। प्रभारी कक्ष गए तो यहां रिकॉर्ड और रजिस्टर भी जांचें। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
परीक्षा विभाग पहुंचे परीक्षा नियंत्रक - फोटो : अमर उजाला

दिए गए ये निर्देश 

प्रभारी को सभी रिकॉर्ड सुरक्षित करते हुए व्यवस्थित ढंग से रखने के लिए निर्देशित किया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि कर्मचारी समेत प्रभारी को हिदायत देकर डिग्री-अंकतालिका सुरक्षित रखवाईं हैं। सफाई करवाते हुए कक्ष के दोनों दरवाजों पर ताला लगा दिया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
कचरे में पड़ीं मार्कशीट और डिग्री - फोटो : अमर उजाला

रोजाना 100 से अधिक प्रार्थना पत्र

एक ओर डिग्रियां और अंकतालिकाएं कचरे में पड़ी हैं, वहीं दूसरी ओर इन्हें लेने के लिए छात्र-छात्राएं रोजाना विश्वविद्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं। इनके लिए रोजाना 80 से 100 प्रार्थनापत्र विश्वविद्यालय में जमा होते हैं। 
 

4 of 5
कचरे में पड़ीं मार्कशीट और डिग्री - फोटो : अमर उजाला
कचरे के ढेर में पड़ी एक अंकतालिका पर सौरभ कुमार आर्या पुत्र एनएस आर्या दर्ज है। कॉलेज के नाम पर सुभार्थी मेडिकल कॉलेज मेरठ लिखा है। ये एमबीबीएस प्रोफेशनल प्रथम परीक्षा 2010 की है। परिणाम पर पास दर्शाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा विभाग के कचरे में पड़ी ऐसे ही एक और अंकतालिका पर अभ्यर्थी का नाम हरजोध सिंह पुत्र एमएस हुंडल अंकित है। कॉलेज के नाम के सामने डीजे डेंटल कॉलेज मोदी नगर लिखा है। ये बीडीएस फाइनल प्रोफेशनल की अंकतालिका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें