फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में पत्नी का कत्ल कर जला दी लाश: यमुना में बहा दीं अस्थियां, कई बार देखी थी दृश्यम मूवी, फिर किया ये नाटक

Thu, 01 Oct 2026 01:24 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

यूपी के आगरा जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, इसके बाद घर में ही शव को फूंक दिया। आरोपी ने यमुना में अस्थियां बहा दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने गुमराह करने के लिए थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी। मायकेवालों की गुहार के बाद हत्या का राज खुला।
विज्ञापन
1 of 13
agra murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आगरा के अछनेरा थाना इलाके में एक वारदात ने पति-पत्नी के रिश्ते को झकझोर दिया। गांव कुकथला में एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव को घर के पीछे बने टिनशेड में मंगलवार को शाम को जलाने का आरोप पति पर लगा है। 

आरोप है कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए पति ने अस्थियां आगरा ले जाकर यमुना में विसर्जित कर दीं। थाने पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत भी कर दी। मायकेवालों की शिकायत और पुलिस की जांच के बाद मामले की परतें खुलती चली गईं। पुलिस ने आरोपी पति लोकेंद्र को हिरासत में लिया है।
 
विज्ञापन

2 of 13
चांदनी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुकथला निवासी लोकेंद्र की शादी वर्ष 2022 में अकबरा निवासी चांदनी से हुई थी। दोनों के करीब 2 वर्ष की बेटी सिद्धि है। चांदनी के परिजन का आरोप है लोकेंद्र आए दिन पत्नी से मारपीट करता था। 
विज्ञापन

3 of 13
आरोपी लोकेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चांदनी के लापता होने के बाद लोकेंद्र ने अछनेरा पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। मंगलवार को मृतका चांदनी के भाई मनोज ने भी अछनेरा थाने पहुंचकर बहन के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। 

 

4 of 13
जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मायका पक्ष लगातार पुलिस से बेटी का पता लगाने की गुहार लगाता रहा। बुधवार को पुलिस गांव पहुंची। जांच में घर और आसपास की परिस्थितियां संदिग्ध मिलने पर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस का शक गहराता चला गया।
विज्ञापन

5 of 13
जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आशंका पर पुलिस ने पति लोकेंद्र से पूछताछ की, तब पता चला कि चांदनी की हत्या करने के बाद उसके शव को घर के पीछे बने टिनशेड में जलाया गया। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से अस्थियों को आगरा ले जाकर यमुना में विसर्जित कर दिया गया।

 
विज्ञापन

6 of 13
चांदनी की हत्या की जानकारी पर विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतका के भाई मनोज निवासी अकबरा, थाना सिकंदरा ने अछनेरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मायका पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
 
विज्ञापन

7 of 13
पति ने की पत्नी की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने आरोपी पति लोकेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह, घटनाक्रम और वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका समेत तमाम पहलुओं की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम की ओर से जुटाए गए साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

8 of 13
जानकारी देते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी को ढूंढ़ने का करता रहा नाटक मगर पुलिस को हो गया शक
आगरा के अछनेरा के कुकथला में चांदनी (27) की हत्या के आरोपी लोकेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले वो मृतका के परिजन के साथ ही पत्नी को तलाशने का नाटक करता रहा। दिखाता रहा कि बहुत परेशान हैं। घरवाले भी उसकी बातों में आ गए मगर पुलिस को शक हो गया। कड़ाई से पूछताछ में उसने सच उगल दिया।

9 of 13
चांदनी की हत्या की जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चांदनी की शादी 18 फरवरी 2022 को हुई थी। भाई मनोज ने बताया कि चांदनी पर ससुराल वाले घर से 10 लाख रुपये लेकर आने का दबाव बना रहे थे। आए दिन पिटाई करते थे। विरोध पर रात में पति खाना भी नहीं देता था। 

 

10 of 13
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मायके के लोग चांदनी को ही समझाकर ससुराल भेज देते थे। मंगलवार को बहन की हत्या कर दी गई। भाई मनोज ने लोकेंद्र, देवर रूपेंद्र, निखिल, जेठ मयंक सोलंकी, जिठानी पूनम, ननद गौरी और मीता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
 

11 of 13
Crime Demo - फोटो : Crime Demo
किराएदार को दे दी थी बेटी
मंगलवार को दो वर्ष की बेटी सिद्दी को घर के बाहर करीब 11 बजे किराएदारों को देकर निकल गया था। किराएदार ने उस बेटी को दूध, पानी दिया। अगर वो घर में होती तो लोकेंद्र उसके साथ भी कोई घटना कर सकता था। वह मासूम थी। मां को याद करती रही।

 

12 of 13
दृश्यम - फोटो : इंस्टाग्राम: @disneyplushotstar
आरोपी ने कई बार देखी थी दृश्यम मूवी
डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में कई जानकारी हाथ लगी हैं। यह भी सामने आया कि उसने दृश्यम मूवी कई बार देखी थी। उसे लग रहा था कि जिस तरह से फिल्म में हीरो पुलिस से बचने में कामयाब हो जाता है, उसी तरह वो भी बच जाएगा। मगर वो अपने ही बुने जाल में फंस गया। घटनास्थल पर मिले साक्ष्य से उसे पकड़ लिया गया।
 
विज्ञापन

13 of 13
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
जनवरी में भी हुई थी घटना
अछनेरा के गांव नया बांस में जनवरी में पति खमान सिंह ने शराब पीने का विरोध करने पर जनरेटर के हत्थे से अपनी पत्नी संजू के सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें