फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटों की हत्या का खुलासा: तीसरा पति निकला कातिल, 11 माह पूर्व यमुना एक्सप्रेसवे पर फेंके थे तीनों के शव

Tue, 04 Oct 2022 09:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
मृतका करिश्मा और उसके दोनों बच्चों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में 11 महीने पूर्व सुरीर, नौहझील और बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे मां और दो बेटों की हत्या कर शव फेंके गए थे। इसका खुलासा पुलिस ने मंगलवार को कर दिया। तीनों की हत्या गला घोंटकर की गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीन अन्य की तलाश है।
 
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि दो नवंबर 2021 को यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 78 (कोतवाली सुरीर) और माइल स्टोन 74(थाना नौहझील) पर दो बच्चों के शव मिले थे। चार नवंबर को माइल स्टोन-129(थाना बलदेव) में महिला का शव मिला था। इसकी जांच में पुलिस टीम जुटी थी। 11 महीने बाद स्वाट टीम प्रभारी अमित भाटी, सर्विलांस प्रभारी विकास शर्मा, शेरगढ़ थाना प्रभारी सोनू कुमार और नौहझील पुलिस ने तिहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

यह भी पढ़ें- आगरा में विवाहिता की मौत: फंदे से लटका मिला शव, दहेज हत्या का आरोप, पांच माह पहले हुई थी शादी
 
विज्ञापन

2 of 5
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त करिश्मा (31) और उसके दो बेटे दिव्यांश (8) व सूर्यांश (6) के रूप में हुई। ये गांव फरीदा, थाना एका (फिरोजाबाद) के निवासी थे। करिश्मा की शादी करीब 12 साल पूर्व विक्की निवासी मुरादगंज (औरैया) से हुई थी। डेढ़ साल बाद ही बीमारी के चलते पति की मौत हो गई थी। पहले पति से उसका बेटा दिव्यांश था। 
विज्ञापन

3 of 5
करिश्मा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पति की मौत के बाद करिश्मा का विवाह देवर उपेंद्र के साथ हो गया। साल 2019 में करिश्मा ने यशपाल निवासी करनपुर (एका, फिरोजाबाद) के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। ट्रक चालक यशपाल दिल्ली के जफरपुरकला में किराये पर रहता था। 

4 of 5
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
करिश्मा चाहती थी कि यशपाल बच्चों को भी स्वीकार कर ले लेकिन वह तैयार नहीं था। कई बार करिश्मा को पीटा भी गया। साजिश के तहत यशपाल तीनों को आरोपी रवि की स्कार्पियो में बैठाकर गांव जाने के बहाने दिल्ली से चला। रास्ते में आरोपियों ने मां-बेटों को गला घोंटकर मारा डाला और शवों को फेंक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
आठ नवंबर को आरोपी ने दिल्ली में गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। आरोपी अजय कुमार निवासी गांव नगला राजा (अवागढ़, जिला एटा) को पुलिस ने पकड़ा है। वहीं मुख्य हत्यारोपी यशपाल, अरविंद और रवि निवासी फिरोजाबाद फरार हैं। पुलिस तीनों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें