फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: आरोपी का घर न ढहा सकी मैनपुरी पुलिस, अब उलझी बुलडोजर की राजनीति में, जानें पूरा मामला

Wed, 14 Dec 2022 07:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी के घर के बाहर खड़ी पुलिस और बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के किशनी के गांव भिटारा में भाजपा को वोट देने के विवाद में एक महिला को गोली मारने का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अब बुलडोजर की राजनीति में उलझ गई है। आरोपी की जल्द तलाश को लेकर पुलिस जहां दबिश दे रही है, वहीं राजनीति करने वाले मामले को तूल देने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी जंग चल रही है। कोई आरोपी को सपा तो कोई भाजपा का समर्थक बताने में जुटा है। 

थाना क्षेत्र के गांव भिटारा निवासी बालक राम की पत्नी रामदेवी रविवार की शाम पैर में छर्रा लगने की वजह से घायल हो गईं। उक्त मामले में पुलिस को जो तहरीर दी गई, उसके अनुसार भाजपा को वोट न दिए जाने के विवाद में बालक राम पर जानलेवा हुआ। गोली लगने से पत्नी घायल हो गई। गांव के रिंकू यादव व दो साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद से ही मामले में राजनीति शुरू हो गई। भाजपा के कई नेता पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें न्याय दिलाने को लेकर एसपी का घेराव करने तक की चेतावनी दे डाली। पुलिस भी आरोपी की तलाश में दबिश देते हुए घर ढहाने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंची, लेकिन पैमाइश के चलते कार्रवाई टल गई। 
विज्ञापन

2 of 5
घर के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बुलडोजर की इस राजनीति के बीच पुलिस उलझ कर रह गई है। पुलिस की जांच में मामला भाजपा को वोट डालने के विवाद का नहीं है, कई ग्रामीण भी इसे राजनीति से अलग बता रहे हैं। लेकिन मामले में राजनीति अब तूल पकड़ चुकी है। 
विज्ञापन

3 of 5
सोशल मीडिया - फोटो : Social media
सोशल मीडिया पर भी भिटारा प्रकरण को लेकर जंग शुरू हो चुकी है। कोई रिंकू यादव को भाजपा का समर्थक होने का दावा कर रहा है तो कोई उसे सपा का बता रहा है। कस्बा निवासी लोगों के बीच सोशल मीडिया पर चल रही बहस काफी रोचक है। 
 

4 of 5
किशनी थाना - फोटो : अमर उजाला
एक व्यक्ति जहां उसे भाजपा का बता रहा है, तो दूसरे का कहना है कि यदि वह भाजपा का है तो सपा का वोट क्यों डलवाया। गांव रहचंदा में एक भाजपा के वरिष्ठ नेता की मीटिंग भी क्यों कराई गई। सोशल मीडिया पर इसी तरह की बहस का सिलसिला कई व्हाट्सअप ग्रुपों पर भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसपी कमलेश दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

आरोपी को सजा मिले, राजनीति हो बंद

गांव भिटारा प्रकरण को लेकर कुछ सभ्रांत लोगों का कहना है कि आरोपी को सजा मिले, इसका कोई भी विरोध नहीं करता, लेकिन निश्चित तौर पर इस पर राजनीति अब बंद होनी चाहिए। पुलिस जानलेवा हमला की धाराओं तहत ही कार्रवाई करेगी। वोट आदि के विवाद को लेकर कोई अन्य धारा तो ईजाद की नहीं जा सकती। इसलिए जो लोग मामले को तूल दे रहे हैं, वह आरोपी को सजा दिलाने पर ध्यान दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें