मैनपुरी उपचुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी लोकसभा सीट से बीते 19 चुनावों में कभी भी महिला प्रत्याशी को जनता ने नहीं चुना। एक नहीं बल्कि चार-चार महिला प्रत्याशियों ने लोकसभा सीट पर अपना भाग्य आजमाया, लेकिन हर बार उन्हें हार ही मिली। भाजपा से मशहूर भजन गायिका तृप्ति शाक्य, कांग्रेस से सुमन चौहान, बसपा से संघमित्रा मौर्या और निर्दलीय प्रत्याशी राजेश्वरी देवी ने भी चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं पाईं। हालांकि सपा ने इससे पूर्व इस सीट पर कभी महिला प्रत्याशी को नहीं उतारा था।