फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri By-Election 2022: मैनपुरी उपचुनाव प्रत्याशियों के लिए इम्तिहान, विधायकों के लिए अग्निपरीक्षा

Sun, 04 Dec 2022 05:53 AM IST
मुकेश कुमार ज्योत्यवेंद्र दुबे, संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव जहां सपा और भाजपा प्रत्याशियों का इम्तिहान है तो वहीं लोकसभा क्षेत्र के पांच मौजूदा विधायकों के लिए ये अग्निपरीक्षा है। सात माह पहले ही हुए विधानसभा चुनाव में विधायकों ने अपना इम्तिहान तो पास कर लिया था, लेकिन खुद को साबित करने के लिए उन्हें फिर से ये अग्निपरीक्षा पास करनी होगी। ऐसे में विधायकों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।
 
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। पांच दिसंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। वैसे तो छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला सपा प्रत्याशी डिंपल यादव और भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के बीच है। इन दोनों ही प्रत्याशियों की मैनपुरी के रण में ये पहला चुनावी इम्तिहान है। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा सीटें शमिल हैं। इसमें मैनपुरी जिले की मैनपुरी सदर सीट, भोगांव, किशनी और करहल के साथ ही इटावा जिले की जसवंतनगर सीट भी शामिल है। 
विज्ञापन

2 of 5
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में इन सीटों से जीतकर आए विधायकों के लिए ये उपचुनाव अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। मैनपुरी सदर सीट से भाजपा विधायक जयवीर सिंह योगी मंत्रिमंडल में मंत्री हैं तो वहीं भोगांव से भी भाजपा के रामनरेश अग्निहोत्री जीते थे। इसके अलावा किशनी से सपा के टिकट पर ब्रजेश कठेरिया, करहल सीट से खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव और जसवंतनगर सीट से प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव विधायक हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मैनपुरी सदर विधायक एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
इन विधायकों के सामने अपनी शाख बचाने की चुनौती है। अगर मौजूदा विधायकों के क्षेत्र में उनकी पार्टी हारती है तो ये उनके राजनीतिक जीवन के साथ ही अगले विधानसभा चुनाव के लिए भी अनुकूल नहीं होगा। ऐसे में विधायक भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में अपनी पार्टी को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

4 of 5
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी सदर और करहल सबसे अहम 

सपा जहां मैनपुरी सदर सीट पर आगे निकलने के लिए पूरा प्रयास कर रही है तो वहीं भाजपा का मुख्य फोकस करहल पर है। दरअसल मैनपुरी सदर सीट से भाजपा के विधायक जयवीर सिंह पर्यटन मंत्री हैं। वहीं करहल से खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव विधायक हैं, जो विधानसभा में नेता विरोधी दल भी हैं। ऐसे में इन दोनों सीटों पर माननीयों की प्रतिष्ठा दांव पर हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैनपुरी उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव में विजेता और प्रतिद्वंद्वी को मिले वोट

विधानसभा क्षेत्र विजेता मिले वोट पराजित प्रत्याशी मिले वोट 
मैनपुरी सदर जयवीर सिंह, भाजपा 99814 राजकुमार यादव, सपा 93048
भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, भाजपा 97208 आलोक कुमार शाक्य, सपा 92441
किशनी ब्रजेश कठेरिया, सपा 97070 डॉ. प्रियरंजन आशू, भाजपा 77919
करहल अखिलेश यादव, सपा 148196 प्रो. एसपी सिंह बघेल, भाजपा 80692
जसवंतनगर शिवपाल सिंह यादव,सपा 159718 विवेक शाक्य, भाजपा  68739


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें