मैनपुरी के लोकसभा उपचुनाव में जीत के लिए समाजवादी पार्टी और भाजपा दोनों ही दलों ने अपनी पूरी ताकत झौंक दी है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मैनपुरी की उस विधानसभा में बड़ा खेल खेला है, जहां भाजपा मजबूत रही है। ये विधानसभा है भोगांव। वैसे तो नेताजी मुलायम सिंह यादव की साइकिल ने मैनपुरी लोकसभा सीट से सवारी करने वाले हर प्रत्याशी को संसद पहुंचाया। हर चुनाव में जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में साइकिल सरपट दौड़ी, सिर्फ भोगांव विधानसभा क्षेत्र में साइकिल के लिए पथ पथरीला रहा। हर लोकसभा चुनाव में साइकिल यहां पिछड़ती रही है।
यहां से गुजरता है संसद जाने का रास्ता
मैनपुरी लोकसभा सीट से संसद जाने का रास्ता पांच विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरता है। इनमें चार विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी के हैं, जबकि पांचवां विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर, इटावा जिले में शामिल है। 1996 से लेकर अब तक साइकिल की सवारी करने वाला प्रत्याशी ही जीत दर्ज करके संसद पहुंचा है।
विज्ञापन
2 of 6
डिंपल यादव और अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
जिले के सदर, किशनी और करहल विधानसभा क्षेत्रों में साइकिल ने हर चुनाव में फर्राटा भरा, लेकिन भोगांव विधानसभा क्षेत्र में साइकिल रफ्तार नहीं पकड़ सकी। यहां सपा प्रत्याशी पहले नंबर को नहीं हासिल कर सका। हालांकि भोगांव में सुस्त हुई रफ्तार को जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में अब तक दोगुना करने का काम किया है।
भोगांव विधानसभा क्षेत्र में शाक्य मतदाताओं का दखल ज्यादा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस बार भोगांव में भी साइकिल को रफ्तार देने की रणनीति बनाई है। इसीलिए उन्होंने चुनाव से ठीक पहले भोगांव निवासी पूर्व मंत्री एवं शाक्य नेता आलोक शाक्य को जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान कर दिया। अब उनके आने से भोगांव विधानसभा क्षेत्र के साथ ही जिले में साइकिल की रफ्तार कितनी बढ़ेगी यह तो चुनाव परिणाम ही बताएंगे।
4 of 6
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
सपा और भाजपा को विधानसभा क्षेत्र वार मिले वोट
चुनाव 2014
प्रत्याशी पार्टी सदर भोगांव किशनी करहल जसवंतनगर
मुलायम सिंह सपा 94600 74997 97035 141068 187755
शत्रुघन सिंह भाजपा 48626 76137 41588 39352 25414
विज्ञापन
5 of 6
पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
उपचुनाव 2014
प्रत्याशी पार्टी सदर भोगांव किशनी करहल जसवंतनगर
तेजप्रताप यादव सपा 99999 90425 108740 159018 195604
प्रेम सिंह शाक्य भाजपा 78292 96595 67967 59636 30047
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव 2019
प्रत्याशी पार्टी सदर भोगांव किशनी करहल जसवंतनगर
मुलायम सिंह यादव सपा 93373 81636 92596 118133 137407
प्रेम सिंह शाक्य भाजपा 86812 107146 79353 79967 75281