फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज में महाशिवरात्रि पर आस्था और देशभक्ति का अद्भुत संगम, भोले की आराधना के साथ शहीदों को नमन

Mon, 04 Mar 2019 11:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
महाशिवरात्रि पर भगवान भोले का जलाभिषेक करते भक्त
ब्रज में महाशिवरात्रि पर भगवान भोले का जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सड़कों से लेकर मंदिरों तक शिव के जयकारों की गूंज हैं। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला तो रविवार दोपहर से ही शुरू हो गया था। भोर से ही जलाभिषेक होने लगा। शिवभक्त व्रत रखकर भगवान भोले की पूजा आराधना कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
तिरंगा लहराते हुए कांवड़ लेकर जाते कांवड़िये
इस बार महाशिवरात्रि के पर्व पर आस्था और देशभक्ति का अद्भुत संगम भी देखने को मिल रहा है। मंदिरों में बम बम भोले के साथ भारत माता का जयकारे गूंज रहे हैं। वहीं कांवड़िये तिरंगा लेकर गंगाजल लेकर शिवालयों में पहुंचे हैं। मंदिरों में भगवान शिव की पूजा करने के साथ भक्त शहीदों को नमन कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
महाशिवरात्रि पर मंदिर के बाहर भक्तों की कतार
महाशिवरात्रि पर्व पर आगरा के प्राचीन शिव मंदिरों के साथ-साथ अन्य सभी मंदिरों में विशेष आयोजन किए गए हैं। ताजनगरी के चारों कोनों पर भगवान शिव के मंदिर के स्थापित हैं। मध्य भाग में श्री मनकामेश्वर और रावली महादेव भक्तों की रक्षा कर रहे हैं। सुबह से ही इन मंदिरों में भक्तों की कतार लगी है। सोरों और कछला गंगाघाट से गंगाजल लेकर आए भक्त अपने आराध्य का जलाभिषेक कर रहे हैं।

4 of 7
महाशिवरात्रि पर मंदिर में भक्तों की भीड़
कान्हा की नगरी में मथुरा-आगरा मार्ग हो या फिर मथुरा-भरतपुर मार्ग। वृंदावन मार्ग हो या फिर अलीगढ़ मार्ग। हर तरफ शिवभक्त ही नजर आ रहे हैं। महानगर के रंगेश्वर महादेव मंदिर, भूतेश्वर महादेव, पिपलेश्वर महादेव, गोकरनाथ महादेव, गर्तेश्वर महादेव, नीलकंठ महादेव, चिंताहरण महादेव और गलतेश्वर महादेव मंदिर सहित विभिन्न शिव मंदिरों में आस्था का अद्भुत संसार नजर आ रहा है। जगह-जगह झांकियां भी बनाई गई है। भोर से ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन

5 of 7
एटा के कैलाश मंदिर में लगी भक्तों की कतार
एटा में महाशिवरात्रि पर शहर के प्रमुख कैलाश मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी है। मंदिरों के बाहर लंबी कतारें लगी हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
फिरोजाबाद में भगवान शिव की पूजा करते भक्त
फिरोजाबाद और मैनपुरी जिले में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान शिव के पूजन के महापर्व का उत्साह लोगों में देखते ही बन रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सोरों में महाशिवरात्रि पर गंगा स्नान करते लोग
कासगंज के भूतेश्वर, शिवालय, शेरनाथ, सहित अन्य सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए तैयारियां की गई है। तार्थनगरी सोरों में आस्था का सैलाब उमड़़ा पड़ा है। यहां श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगने के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक किया। वहीं सभी जगह शिव मंदिरों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें