फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शहीदों की याद में जलाए दीप, जगमगाया कैलाश घाट.... 'मां तुझे प्रणाम' का शुभारंभ; देखें तस्वीरें

Tue, 05 Aug 2025 07:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ का शुभारंभ सोमवार शाम को एक दीप  देश के नाम प्रज्ज्वलित कर किया गया। कैलाश घाट पर दीप जलाकर यमुना मैया को समर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे।
विज्ञापन
1 of 7
दीपदान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सावन के अंतिम सोमवार की शाम देशभक्ति, आस्था, उमंग और लोगों का उत्साह कैलाश घाट पर देखने को मिला। यह शाम सजाई गई अमर उजाला के अभिनव अभियान ''मां तुझे प्रणाम'' के एक दीप देश के नाम कार्यक्रम में। हर-हर महादेव के साथ भारत माता की जय के नारे लगे। दीपदान महायज्ञ में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने भाग लिया। हर किसी ने शहीदों की याद में एक दीप का दान यमुना में किया। यमुना आरती के मधुर स्वर ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी लोगों ने एक साथ यमुना को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया।

दीपदान के साथ ''मां तुझे प्रणाम'' का आगाज हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि तपन ग्रुप के चेयरमैन सुरेश चंद्र गर्ग और महंत निर्मल गिरी ने दीप जलाकर किया। महिलाओं और बच्चों ने दीपों की रंगोली सजाई। हर किसी ने एक-एक दीप जलाकर शहीदों को नमन किया। एक साथ 1008 दीये जले तो झिलमिल रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा। इसी के साथ भारत माता की जय के नारे गूंज उठे। लोगों के मन में आस्था और देशभक्ति का अलग जज्बा देखने को मिला। हर कोई इस महादान में दीप जलाकर अपनी भूमिका निभाता नजर आया।
विज्ञापन

2 of 7
यमुना आरती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दीपदान के बाद यमुना आरती में महंत निर्मल गिरी, फतेहपुर सीकरी के भाजपा विधायक चौ.बाबूलाल, शिवालिक ग्रुप के चेयरमैन एसएस यादव, द फेयरी इंटरनेशनल के निदेशक रोहित गोयल, देवज्ञ जी के डॉ. देव स्वरूप शास्त्री, बीडी कॉन्वेंट सेकेंडरी स्कूल के निदेशक डॉ. देवदत्त शर्मा, प्रबंध निदेशक डॉ. चंद्रव्रत सारस्वत, जीआई ग्लोबल पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. शैलेंद्र मोहन मिश्रा व एडमिन पंकज शर्मा, न्यू प्रिंस होटल के निदेशक प्रिंस गोयल, तेजस्वनी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हेमंत अग्रवाल, जिम कॉर्बेट पब्लिक स्कूल के चेयरमैन आरके सिंह राघव, ऑल सेंट्स स्कूल के चेयरमैन त्रिलोक सिंह राना, जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल के मुख्य प्रबंधक मुकेश गुप्ता, मैजिक फ्रेम के राम अग्रवाल व अमित अग्रवाल, बलूनी क्लासेज से ललितेश यादव आदि शामिल रहे। संचालन अमित सुरी ने किया।

 
विज्ञापन

3 of 7
दीपदान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महायज्ञ में ये रहे प्रायोजक : मुख्य प्रायोजक डॉ. नरेश शर्मा, प्रायोजक वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल, सह-प्रायोजक डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, तपन ग्रुप, आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर (एफमेक), मोशन एकेडमी, स्टोनमैन क्राफ्ट्स, बालाजी प्रॉपर्टीज, दैवज्ञ जी डॉ. देव स्वरूप शास्त्री, द फेयरी इंटरनेशनल हैं।
 

4 of 7
दीपदान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सहयोगी संस्थाएं
शिवालिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऑल सेंट्स स्कूल, जीआई ग्लोबल स्कूल, क्लेरिटी वाटर, कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, जिम काॅर्बेट पब्लिक स्कूल, एसकेएम कांट्रैक्टर्स एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, गणपति ग्रुप, एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज, बलूनी क्लासेज, जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल, आगरा रॉयल्स, न्यू प्रिंस होटल एंड रेस्टोरेंट, न्यू प्रिंस द ढाबा क्वालिटी एंड बेस्ट, हाई स्टील, उपकार प्रकाशन, डॉक्टर सोप, सर्वा डेंटल हॉस्पिटल, तेजस्वनी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड और मैजिक फ्रेम हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
यमुना आरती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना की स्वच्छता का लिया संकल्प
बारिश में यमुना उफान पर है और पूरे वेग से बह रही है। ये दृश्य महिला-पुरुषों को भी भाया। दीपदान करते वक्त सभी ने यमुना की सफाई में अपना सहयोग करने का संकल्प लिया। तेजस्वी महिला समिति की अध्यक्ष पूजा गोस्वामी, रूबी आनंद, नीतू कुशवाहा, अंजू सिंह और गुंजन चौधरी ने कहा कि वे अपने कार्यक्रमों में यमुना में पॉलिथीन और गंदगी न डालने के लिए जागरूक करेंगी।
 
विज्ञापन

6 of 7
रंगोली बनाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रंगोली बनाई, सेल्फी के लिए लगी भीड़
दीपदान कार्यक्रम के लिए घाटों को सजाया गया। फूलों से रंगोली भी बनाई गई। दीपकों की रोशनी में ये और खिल गई। बगल में बहती यमुना से दृश्य बेहद आकर्षक लग रहा था। दीपदान कर महिलाओं और युवतियां इन पलों को सेल्फी लेकर तस्वीरों में कैद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दीपदान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हर हर महादेव की गूंज...
दीपदान में देश और अपने आराध्य महादेव का लोगों में भाव दिखा। दीपदान कर लोग बम-बम भाेले, हर हर महादेव और भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। इसमें बच्चों, महिलाओं समेत सभी उम्र के महिला-पुरुषों उत्साहित दिखे। भक्ति ऐसी कि आधा घंटे तक जयकारे घाट पर गूंजते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें