फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ सामूहिक हत्याकांड में यू-टर्न: अरशद और बदर ने नहीं लिखा था धर्म परिवर्तन संबंधी पत्र!...पुलिस को है ये शक

Sun, 05 Jan 2025 10:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

धर्म परिवर्तन संबंधी पत्र को लेकर पुलिस को शक है। पुलिस का मानना है कि पत्र की भाषा मजदूरी करने वाले व्यक्ति की नहीं हो सकती है। इस मामले में लखनऊ पुलिस ने दूसरे दिन भी 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
1 of 11
Lucknow Mass murder - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के होटल में हुए सामूहिक हत्याकांड में टेढ़ी बगिया के इस्लाम नगर में जांच करने आई लखनऊ पुलिस की टीम ने शनिवार को भी दर्जनों लोगों से पूछताछ की। अरशद और बदरुद्दीन ने धर्म परिवर्तन एवं घर में मंदिर बनाने संबंधी पत्र लिखा है, उसकी भाषा मजदूरी करने वाले व्यक्ति की नहीं हो सकती है। ऐसे में पुलिस ने टेढ़ी बगिया के बजरंग दल और विहिप से जुड़े युवकों से लंबी पूछताछ की। कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। होटल में मां और चार बहनों की हत्या के मामले में शनिवार को दूसरे दिन भी लखनऊ पुलिस की टीम हत्याकांड के कारणों की जांच में जुटी रही। 
विज्ञापन

2 of 11
अरशद का पिता बदर अली - फोटो : अमर उजाला
'किसी हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता से जुड़े हुए थे'
टीम से जुड़े पुलिस अधिकारियों का मानना है कि अरशद और बदर ने धर्म परिवर्तन संबंधी जो पत्र लिखा है, उसकी भाषा से प्रतीत होता है कि वह किसी हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता से जुड़े हुए थे। ऐसे में पुलिस ने बजरंग दल, विहिप के कार्यकर्ताओं से पुलिस चौकी में लंबी पूछताछ की। 

विज्ञापन

3 of 11
आगरा में आरोपी अरशद का घर - फोटो : अमर उजाला
अलीम से भी कई घंटे पूछताछ
दोनों आरोपियों के मोबाइलों की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। यह परिवार 18 दिसंबर को आगरा से अजमेर व लखनऊ गया था। इस दौरान उनका किन लोगों से संपर्क हुआ। कितने लोगों से बातचीत होती थी, यह पता लगाया जा रहा है। लखनऊ की पुलिस टीम ने बदरुद्दीन के मकान के एक हिस्से को खरीदने वाले अलीम से भी कई घंटे तक पूछताछ की।

4 of 11
आगरा में युवक का घर जहां परिवार के साथ रहता था असद। - फोटो : वीडियो ग्रैब
लखनऊ पुलिस का आगरा में डेरा
पुलिस ने दूसरे दिन भी बस्ती (इस्लाम नगर) में पहुंचकर लोगों से बातचीत की। लखनऊ पुलिस अभी तक आगरा में डेरा जमाए हुए है। थाना एत्माद्दौला के इंस्पेक्टर का कहना है कि आगरा की पुलिस लखनऊ पुलिस की टीम की मदद कर रही है। हालांकि उन्होंने कोई जानकारी साझा नहीं की है।
विज्ञापन

5 of 11
असद का परिवार, पिता के साथ मां व बहनें। - फोटो : अमर उजाला
पिता की मदद से बेटे ने चार बहनों और मां को मार डाला
यूपी की राजधानी लखनऊ के नाका स्थित होटल शरणजीत में मंगलवार की देर रात आगरा के इस्लाम नगर, तेहड़ी बगिया, कुबेरपुर निवासी अरशद ने पिता बदर के साथ मिलकर चार बहनों और मां की हत्या कर दी। सभी अजमेर से लखनऊ आए थे और सोमवार को होटल में कमरा लेकर ठहरे थे। हत्या से पहले आरोपी पिता-पुत्र ने सभी को शराब पिलाई। अरशद ने इस दौरान वीडियो भी बनाया। पुलिस ने अरशद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बदर की तलाश जारी है।
विज्ञापन

6 of 11
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नाका स्थित होटल शरणजीत में ठहरे थे सभी
डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे अरशद लोको पुलिस चौकी पहुंचा। अरशद ने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने पिता के साथ मिलकर मां और चार बहनों की हत्या कर दी है। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि घटना नाका इलाके की है। इसके बाद नाका पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस होटल के कमरे में दाखिल हुई तो भीतर पांच के शव बिस्तर पर पड़े थे।

 
विज्ञापन

7 of 11
होटल में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में अरशद ने बताया कि उसने पिता के साथ मिलकर मां अस्मा (49), बहन अल्शिया (19), रहमीन (18), अक्सा (16) और आलिया (9 ) की हत्या की है। आरोपी ने बताया कि मोहल्ले वाले उसके परिवार को परेशान कर रहे थे। इसकी वजह से पिता-पुत्र को डर था कि अगर उन्हें कुछ हो गया, तो परिवार के लोगों का क्या होगा। साजिश के तहत दोनों पहले परिवार को अजमेर लेकर गए। इसके बाद लखनऊ लाए थे।

 

8 of 11
होटल में जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नए साल की पार्टी के नाम पर पिलाई शराब
साजिश के तहत आरोपी पिता-पुत्र ने परिवार से नए साल की पार्टी लखनऊ में मनाने की बात कही। मंगलवार रात में पार्टी के नाम पर सभी को शराब पिलाई। आरोपियों ने नाबालिग बच्चियों को भी जबरन शराब पिलाई ताकि बेसुध होने पर उनकी हत्या की जा सके। शराब पिलाने के बाद मंगलवार रात दो बजे अरशद ने पिता के साथ मिलकर पहले मां अस्मा का ब्लेड से गला रेता। फिर हाथ की नस काट दी। 

9 of 11
आरोपी अरशद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गला रेतने के साथ ही हाथ की नस काटी
इसके बाद बहन अल्शिया और रहमीन का गला रेतने के बाद हाथ की नस काट दी। वहीं, बदर ने अक्सा और आलिया की गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनाें के हाथ की नस भी काटी। वे चीख-चिल्ला न सके इसलिए सभी के मुंह में कपड़ा ठूस दिया था। यही नहीं, कोई जिंदा न बचे इसलिए हाथ की नस काटने के बाद दुपट्टे से गला भी कसा था।


 

10 of 11
आरोपी अरशद और मामले की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
पिता को छोड़ा रेलवे स्टेशन, फिर पहुंचा पुलिस चौकी
हत्या के बाद बुधवार सुबह करीब 06:55 बजे दोनों आरोपी होटल से बाहर निकले। सीसीटीवी फुटेज में भी दोनों साथ निकलते दिखे हैं। अरशद ने पहले पिता को चारबाग स्टेशन छोड़ा। इसके बाद लोको पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस की टीम बदर की तलाश कर रही है। बदर अपना फोन होटल में ही छोड़कर गया है, जिसकी वजह से उसकी लोकेशन नहीं मिल पाई है। पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस ने होटल के कमरे से हत्या में इस्तेमाल ब्लेड और दुपट्टा बरामद कर लिया है।

 
विज्ञापन

11 of 11
आरोपी अरशद - फोटो : वीडियो ग्रैब
वीडियो में हत्या की वजह बताई
सोशल मीडिया पर आरोपी का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह कह रहा है, मैं अपने पूरे परिवार के साथ लाचारी और निराशा में यह कदम उठाने के लिए मजबूर हूं। जब पुलिस को यह वीडियो मिलेगा, तब तक मैं अपनी बहनों और खुद को मार चुका होऊंगा। मैं अनुरोध करता हूं कि पुलिस हमारे मोहल्ले के लोगों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराए जिन्होंने उसके घर पर कब्जा कर लिया है। मैंने आवाज उठाई लेकिन किसी ने नहीं सुनी। 10 दिनों से हम फुटपाथ पर सोने को मजबूर हैं। उसने मोहल्ले में परेशान करने वाले कुछ लोगों के नाम लिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें