31 दिसंबर की रात को लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र के होटल में इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया निवासी अरशद ने पिता मोहम्मद बदर उर्फ बदरुद्दीन के साथ मिलकर मां असमां और 4 बहनों की हत्या कर दी गई थी। अरशद को पुलिस जेल भेज चुकी है। बदर फरार हो गया था।
Lucknow Hotel Murder Case: लखनऊ के होटल में सामूहिक हत्याकांड में फरार आरोपी मोहम्मद बदरुद्दीन की तलाश में पुलिस टीम फिरोजाबाद पहुंची। कई इलाकों में 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। मगर, जानकारी नहीं मिल सकी। इस पर टीम को खाली हाथ ही लाैटना पड़ा। रविवार को ट्रांस यमुना पुलिस को आरोपी के उत्तर थाना क्षेत्र में दिखने की जानकारी एक राहगीर ने दी थी। इस पर ही टीम वहां गई थी। अब पुलिस इस्लाम नगर में लोगों से संपर्क कर रही है।
विज्ञापन
2 of 10
जांच के लिए मौजूद पुलिस टीम व होटल के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
31 दिसंबर की रात को लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र के होटल में इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया निवासी अरशद ने पिता मोहम्मद बदर उर्फ बदरुद्दीन के साथ मिलकर मां असमां और 4 बहनों की हत्या कर दी गई थी। अरशद को पुलिस जेल भेज चुकी है। बदर फरार हो गया था। वह कानपुर में रेलवे स्टेशन के पास नजर आया था। अब पुलिस उसकी तलाश में लगी है। लखनऊ पुलिस आगरा आई। मगर, बदर को नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
3 of 10
आरोपी युवक के घर के बाहर खड़ी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को ट्रांस यमुना थाना पुलिस को उसके फिरोजाबाद में दिखने की जानकारी मिली थी। इस पर टीम फिरोजाबाद गई। मगर, वो मिला नहीं। सोमवार को भी टीम गई। थाना उत्तर के कई मोहल्लों में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। रेलवे स्टेशन के आसपास भी देखा गया, लेकिन बदर नहीं मिला। घटना के बाद से ही बदर के आगरा और आसपास के इलाके में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि जांच की जा रही है।
पड़ोसियों से पुलिस कराएगी सामना
लखनऊ के नाका थाने के दारोगा अरविंद कुमार तिवारी और सुशील कुमार 3 जनवरी को आगरा आए थे। उन्होंने मोहल्ले में लोगों से पूछताछ की थी। 2 दिन छानबीन के बाद इस्लाम नगर निवासी अलीम खान, पड़ोसी आफताब, आसमां के साथ सामान निकालने में मदद करने वाले खंदौली निवासी पूरन व उसके जितेंद्र को पूछताछ के लिए साथ ले गई है। माना जा रहा है कि बदर की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान लखनऊ पुलिस पड़ोसियों से उसका सामना करा सकती है।
विज्ञापन
5 of 10
होटल में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों से विवाद की कही थी बात
अरशद और बदरुद्दीन ने दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किए थे, जिसमें उन्होंने अपने पड़ोसियों को जिम्मेदार ठहराया था। कहा था कि उनके घर पर लोग कब्जा करना चाहते हैं। पड़ोसी परेशान कर रहे हैं। इस कारण धर्म परिवर्तन करने और घर में मंदिर बनाने की बात कही थी। हालांकि पुलिस की जांच में अब तक किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
6 of 10
आरोपी अरशद
- फोटो : अमर उजाला
पिता की मदद से बेटे ने चार बहनों और मां को मार डाला
लखनऊ के नाका स्थित होटल शरणजीत में मंगलवार की देर रात आगरा के इस्लाम नगर, तेहड़ी बगिया, कुबेरपुर निवासी अरशद ने पिता बदर के साथ मिलकर चार बहनों और मां की हत्या कर दी। सभी अजमेर से लखनऊ आए थे और सोमवार को होटल में कमरा लेकर ठहरे थे। हत्या से पहले आरोपी पिता-पुत्र ने सभी को शराब पिलाई। अरशद ने इस दौरान वीडियो भी बनाया। पुलिस ने अरशद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बदर की तलाश जारी है।
विज्ञापन
7 of 10
अरशद और बदरूद्दीन
- फोटो : अमर उजाला
नाका स्थित होटल शरणजीत में ठहरे थे सभी
डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे अरशद लोको पुलिस चौकी पहुंचा। अरशद ने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने पिता के साथ मिलकर मां और चार बहनों की हत्या कर दी है। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि घटना नाका इलाके की है। इसके बाद नाका पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस होटल के कमरे में दाखिल हुई तो भीतर पांच के शव बिस्तर पर पड़े थे।
8 of 10
इसी मकान में रहता था अरशद का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में अरशद ने बताया कि उसने पिता के साथ मिलकर मां अस्मा (49), बहन अल्शिया (19), रहमीन (18), अक्सा (16) और आलिया (9 ) की हत्या की है। आरोपी ने बताया कि मोहल्ले वाले उसके परिवार को परेशान कर रहे थे। इसकी वजह से पिता-पुत्र को डर था कि अगर उन्हें कुछ हो गया, तो परिवार के लोगों का क्या होगा। साजिश के तहत दोनों पहले परिवार को अजमेर लेकर गए। इसके बाद लखनऊ लाए थे।
9 of 10
मां-बेटियों के जानजे को लेकर जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
नए साल की पार्टी के नाम पर पिलाई शराब
साजिश के तहत आरोपी पिता-पुत्र ने परिवार से नए साल की पार्टी लखनऊ में मनाने की बात कही। मंगलवार रात में पार्टी के नाम पर सभी को शराब पिलाई। आरोपियों ने नाबालिग बच्चियों को भी जबरन शराब पिलाई ताकि बेसुध होने पर उनकी हत्या की जा सके। शराब पिलाने के बाद मंगलवार रात दो बजे अरशद ने पिता के साथ मिलकर पहले मां अस्मा का ब्लेड से गला रेता। फिर हाथ की नस काट दी।
अरशद के घर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गला रेतने के साथ ही हाथ की नस काटी
इसके बाद बहन अल्शिया और रहमीन का गला रेतने के बाद हाथ की नस काट दी। वहीं, बदर ने अक्सा और आलिया की गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनाें के हाथ की नस भी काटी। वे चीख-चिल्ला न सके इसलिए सभी के मुंह में कपड़ा ठूस दिया था। यही नहीं, कोई जिंदा न बचे इसलिए हाथ की नस काटने के बाद दुपट्टे से गला भी कसा था।