आगरा के जनकपुरी महोत्सव में रविवार को राजा जनक की ओर बढ़हार की दावत दी गई। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, जानकी, और तीनों भाइयों के साथ जनक निवास पर पहुंचे। प्रसाद का पाने के लिए बड़ी संख्या में जनकपुरी वासी भी मौजूद रहे। भोजन के पश्चात स्वरूपों की आरती हुई।
विज्ञापन
जनकपुरी में श्रीराम और लाडली को जनक ने अपने हाथ से कराया भोजन, देखिए तस्वीरें
2 of 5
राम-सिया और लक्ष्मण की आरती उतारते राजा जनक
- फोटो : अमर उजाला
राजा जनक (दीपक गोयल) के निवास विजय नगर में बढ़हार की व्यवस्था थी। स्वरूप दोपहर तीन बजे जनक निवास पहुंचे। यहां राजा जनक (दीपक गोयल) और रानी सुनयना (ममता गोयल)ने उनका स्वागत किया। राजा जनक और रानी सुनयना ने पहले स्वरूपों की आरती की। उसके बाद श्रीराम को अपने हाथों से भोजन कराया।
विज्ञापन
जनकपुरी में श्रीराम और लाडली को जनक ने अपने हाथ से कराया भोजन, देखिए तस्वीरें
3 of 5
जनकपुरी में बढ़हार की दावत
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान भजनों कार्यक्रम चलता रहा। स्वरूपों के साथ श्रीराम लीला कमेटी के महामंत्री श्रीभगवान अग्रवाल, विधायक चौधरी उदयभान सिंह और समिति के पदाधिकारियों ने भी भोज किया। इस अवसर पर राम लीला कमेटी के अध्यक्ष जगन प्रसाद गर्ग, अनुराग शुक्ला, राम प्रकाश अग्रवाल, दिनेश बंसल कातिब, अतुल बंसल, मुकेश अग्रवाल, अजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।
जनकपुरी में श्रीराम और लाडली को जनक ने अपने हाथ से कराया भोजन, देखिए तस्वीरें
4 of 5
जनकपुरी महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
राजा जनक के निवास पर बढ़हार की दावत में श्रीराम लीला कमेटी और जनकपुरी कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं मिथिला वासियों ने प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लिया। भगवान को उपहार भी भेंट किये। इस दौरान लोग श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूप सेल्फी लेने को उतावले रहे।
जनकपुरी में श्रीराम और लाडली को जनक ने अपने हाथ से कराया भोजन, देखिए तस्वीरें
5 of 5
जनकपुरी
- फोटो : अमर उजाला
राजा जनक के यहां हुई दावत में राजा दशरथ (अजय बंसल) नहीं पहुंच पाए। स्वरूपों के साथ जब वे नहीं पहुंचे तो वहां चर्चा होने लगी। लोग जानने को उतावले को थे कि राजा दशरथ इस कार्यक्रम में क्यों नहीं आए। हालांकि बाद समिति से जुड़े लोगों ने जानकारी दी कि उनके परिवार में किसी तबियत खराब होने के कारण वे नहीं आ सके थे।