फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के नामांकन को मैनपुरी में जुटा सैफई परिवार, पिता-पुत्र में नजर आईं दूरियां, देखें तस्वीरें

Mon, 01 Apr 2019 05:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 9
नामांकन के लिए कलक्ट्रेट जाते मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को मैनपुरी संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन को मैनपुरी में सैफई परिवार जुटा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, अक्षय यादव, धर्मेंद्र यादव व अन्य नेता मौजूद रहे, लेकिन पिता-पुत्र में दूरियां भी नजर आईं। नामांकन के बाद मुलायम सिंह बिना सभा किए इटावा लौट गए। इससे सपा कार्यकर्ता और समर्थक मायूस नजर आए। इससे पहले समर्थकों में अपने नेता की एक झलक देखने की बेचैनी नजर आई। सपा कार्यालय से लेकर कलक्ट्रेट परिसर के गेट तक पुलिसकर्मियों से नोंकझोक होती रही। तस्वीरों में देखिए मुलायम के नामांकन का सफर...
विज्ञापन

2 of 9
समाजवादी रथ में सवार होकर आए मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
सैफई स्थित आवास से मुलायम सिंह यादव सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ समाजवादी रथ से मैनपुरी पहुंचे। सपा की सभा में चुनावी रथ को देखने के लिए भीड़ बैरिकेडिंग के पास आ गई। यहां मौजूद सुरक्षाबलों ने स्थिति को संभाला। समाजवादी रथ में मुलायम के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पुत्र अर्जुन, पुत्री टीना, भतीजे अनुराग यादव भी आए थे। नामांकन के दौरान तीनों रथ में ही बैठे रहे। बाद में रथ से ही सैफई चले गए। 
विज्ञापन

3 of 9
जिला निर्वाचन अधिकारी को नामांकन पत्र सौंपते मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
नामांकन करने के लिए मुलायम सिंह यादव सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े बारह बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। सपा संरक्षक ने चार सेट में सपा उम्मीदवार के रूप में रिटर्निंग ऑफिसर पीके उपाध्याय को नामांकन पत्र सौंपा। प्रस्तावक के रूप में उनके साथ सांसद तेजप्रताप यादव, सदर विधायक राजकुमार यादव, करहल विधायक सोबरन सिंह यादव, बसपा जिलाध्यक्ष शुभम सिंह तथा अधिवक्ता देवेंद्र सिंह मौजूद रहे। 

4 of 9
नामांकन के दौरान मुलायम सिंह यादव के साथ अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
नामांकन के बाद मुलायम सिंह मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उनका फोकस सिर्फ सपा पर रहा, गठबंधन पर नहीं। बातचीत में एक बार भी उन्होंने बसपा का नाम नहीं लिया। मुलायम ने कहा कि चुनाव में सपा की जीत होगी। मायावती की रैली पर बोले, 19 अप्रैल का फैसला बाद में होगा। शिवपाल सिंह यादव पर भी कुछ नहीं बोले। नामांकन शामिल होने पहुंचे अखिलेश यादव मीडिया से रूबरू नहीं हुए। पिता के नामांकन के बाद वो सीधे अपनी कार में बैठ गए। 
विज्ञापन

5 of 9
जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
नामांकन के बाद मुलायम सिंह यादव सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो गए। मुलायम सिंह के जाने से सपा नेता और कार्यकर्ता मायूस नजर आए। बाद में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनावी सभा का माइक संभाला।  सभा में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी कहीं न कहीं इस बात का अहसास था कि जनता नेताजी को सुनना चाहती है। इसीलिए अखिलेश ने बार-बार बताया कि 19 अप्रैल को नेताजी आएंगे। 19 अप्रैल को बसपा सुप्रीमो मायावती व मुलायम सिंह यादव की संयुक्त रैली प्रस्तावित है।
विज्ञापन

6 of 9
मुलायम की झलक पाने को बेताब दिखे सपा बसपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
सुबह से कार्यकर्ता और समर्थक मुलायम सिंह यादव की एक झलक पाने के लिए डटे थे। उन्हें वे नेताजी को सुनना चाहते थे, लेकिन जब लोगों को पता चला कि नेताजी नामांकन करने के बाद चले गए हैं तो वे मायूस हो गए। अखिलेश के भाषण के दौरान बीच में ही सैकड़ों कार्यकर्ता सभा छोड़कर चले गए। 
विज्ञापन

7 of 9
मंच पर मौजूद अखिलेश यादव व अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के नामांकन की सभा के लिए जो पंडाल सजाया गया था। वो पूरी तरह से सपा, बसपा और रालोद के रंग में रंगा हुआ था। लाल, हरे के साथ नीले रंग के बैनर और पर्दे मंच सहित पंडाल में लगाए गए थे। 

8 of 9
चुनावी सभा में सपा बसपा के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
मुलायम सिंह यादव के नामांकन के दौरान बसपाइयों में जबरदस्त उत्साह दिखा। कलक्ट्रेट से लेकर सभास्थल तक बड़ी संख्या में बसपाई नजर आए। सपाइयों के साथ ही बसपाई भी नीली और लाल टोपी लगाए नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन

9 of 9
जनसभा में मौजूद में सपा-बसपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
प्रसपा ने मुलायम सिंह के सामने प्रत्याशी नहीं उतारने का एलान किया है। लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी थीं कि प्रसपा के नेता क्या करेंगे। सोमवार को मुलायम सिंह के नामांकन और सभा में प्रसपा नेता नहीं दिखे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें