फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा मालिनी ने तेज धूप में खेतों में जाकर मांगे वोट, लोगों को याद आ गई शोले की 'बसंती'

Sun, 31 Mar 2019 07:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
हाथों में गेहूं का गट्ठर उठाएं हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
चुनावी मौसम चल रहा है। प्रत्याशी जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। कोई घर घर जाकर वोट मांग रहा है तो कोई चुनावी सभा कर रहा है, लेकिन रविवार को मथुरा की भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने जिस अंदाज में वोट मांगे, उसे देखकर लोगों को फिल्म शोले की बसंती याद आ गई। तस्वीरों में देखें हेमा मालिनी का अनोखा अंदाज...

विज्ञापन

2 of 5
वोट मांगने गेहूं के खेत में पहुंचीं हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने एक बार फिर मथुरा की मौजूदा सांसद हेमा मालिनी पर भरोसा जताया है। पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने के लिए हेमा मालिनी भी कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। चकाचौंध की फिल्मी दुनिया से राजनीति में आई हेमा मालिनी तेज धूप में खेतों में भी जाकर वोट मांग रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
गेहूं काटतीं हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
रविवार को भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी मथुरा के गांव देवसेरस के गेहूं के खेत में पहुंच गईं। खेत में गेहूं काट रहे किसानों और मजदूरों से वोट देने की अपील की। इसके बाद हेमा ने दरांती से गेहूं काटे और फिर गेहूं का गठ्ठर उठा लिया। यह नजारा देख किसान और मजदूर दंग रह गए। 

4 of 5
भगवान की प्रतिमा के सामने प्रार्थना करतीं हेमा मालिनी (फाइल)
अभी तक फिल्मों में ही लोगों ने हेमा मालिनी के कई रूप देख थे, लेकिन चुनावी मौसम में किसान के रूप में देखा। लोगों को फिल्म शोले की बसंती याद आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नामांकन के दौरान भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मथुरा लोकसभा सीट के लिए 18 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव मैदान में भाजपा से हेमा मालिनी, गठबंधन से रालोद के कुंवर नरेंद्र सिंह और कांग्रेस ने महेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है। शिवपाल ने भी प्रसपा प्रत्याशी के तौर पर चौधरी जगबीर सिंह नौहवार सिंह को खड़ा किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें