फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं भाजपा की हेमा मालिनी, सबसे शिक्षित प्रसपा की रश्मि यादव

Tue, 09 Apr 2019 03:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला टीम, आगरा
विज्ञापन
1 of 10
मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी, एटा से प्रसपा प्रत्याशी रश्मि यादव
ब्रज के चुनावी दंगल में 27 साल के युवा हैं तो 75 पार के बुजुर्ग भी हैं। ढाई हजार से कम संपत्ति वाले गरीब हैं तो अरबों के मालिक भी हैं। मुकाबला बड़ा ही दिलचस्प है। पांचवी पास भी हैं और पीएचडी कर चुके प्रत्याशी भी। पढ़िए अमर उजाला टीम की विशेष रिपोर्ट....
विज्ञापन

2 of 10
एटा से सपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह यादव, प्रसपा प्रत्याशी रश्मि यादव
एटा संसदीय क्षेत्र से सपा के देवेंद्र सिंह यादव की चल और अचल संपत्ति 205 करोड़ है, जबकि सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टीं के अनुज कुमार के पास चार हजार की नगदी और एक बाइक है। एटा में प्रसपा की रश्मि यादव तीन विषयों में एमए और पीएचडी हैं, जबकि सबसे कम शिक्षित प्रत्याशी इंद्रपाल हैं जो राष्ट्रीय सूर्य प्रकाश पार्टी के हैं। वो हाईस्कूल फेल हैं।
विज्ञापन

3 of 10
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव सबसे बुजुर्ग हैं। वो राजनीति शास्त्र से एमए हैं। जनसेवा सहायक पार्टी के ओमवीर हाईस्कूल पास हैं। मुलायम के पास 15.64 करोड़ की संपत्ति है तो ओमवीर के सिर्फ 2100 रुपये।

4 of 10
अक्षय यादव और शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में सबसे युवा सपा के 32 वर्षीय अक्षय यादव हैं तो सबसे बुजुर्ग भाजपा के डा.चंद्रसेन जादौन ( 68 ) हैं। प्रसपा के शिवपाल सिंह यादव की उम्र 64 वर्ष है। अक्षय यादव के पास 28 करोड़ से अधिक की चल एवं अचल संपत्ति है। शिक्षा की बात करें तो अक्षय यादव बीबीए व शिवपाल सिंह यादव बीपीएड, भाजपा प्रत्याशी डा.चंद्रसेन जादौन आयुर्वेद शास्त्री एवं आयुर्वेदाचार्य, भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी प्रत्याशी उपेंद्र सिंह राजपूत ने बीएससी तथा एलएलबी तक की पढ़ाई की। राजवीर सिंह ने हाईस्कूल व चौधरी बशीर ने कक्षा आठ के समकक्ष पढ़ाई की।
विज्ञापन

5 of 10
भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी, कांग्रेस के महेश पाठक, रालोद के कुवंर नरेंद्र सिंह
मथुरा में तीनों प्रमुख प्रत्याशियों की उम्र 60 वर्ष से ऊपर है। तीनों करोड़पति हैं। हेमा मालिनी की उम्र 70 से अधिक है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी 64 के तथा रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह 61 वर्ष से अधिक के हैं। शिक्षा के मामले में सांसद हेमामालिनी ऑनरेरी डाक्टरेट डिग्री लिए हैं तो कांग्रेस और रालोद प्रत्याशी स्नातक डिग्री प्राप्त किए हैं। 
विज्ञापन

6 of 10
हाथों में गेहूं का गट्ठर उठाएं हेमा मालिनी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
संपत्ति की बात करें तो भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी तथा उनके पति की संपत्ति 249 करोड़ के आसपास है, जबकि कांग्रेस के महेश पाठक 75 करोड़ और रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह के पास कुल संपत्ति दस करोड़ से ऊपर बताई गई है।
विज्ञापन

7 of 10
फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर - फोटो : social Media
फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर के पास 12.57 करोड़ रुपये से अधिक की चल और अचल संपत्ति है। वो 68 साल के हैं। आम जनता पार्टी (इंडिया) के सत्येंद्र बघेल 28 साल के है। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर 52 साल के हैं। उनकी कुल संपत्ति 1.29 करोड़ रुपये है। 

8 of 10
फतेहपुर सीकरी से बसपा प्रत्याशी श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित
फतेहपुर सीकरी से गठबंधन प्रत्याशी श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित 44 साल के हैं। उनकी कुल संपत्ति 45 लाख रुपये है। यहां सबसे कम संपत्ति आदर्श समाज पार्टी के सादाब नूर और आम जनता पार्टी (इंडिया) के सत्येंद्र बघेल की है। इन दोनों के पास 20-20 हजार रुपये ही हैं। सीकरी में शैक्षिक स्तर में सबसे कमजोर प्रत्याशी निर्दलीय प्रत्याशी राम बहोरी हैं। वो पांचवीं पास हैं।

9 of 10
आगरा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित - फोटो : Facebook
आगरा लोकसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे 9 प्रत्याशियों में सेवानिवृत्त आईएएस और आईआरएस भी शामिल हैं। आदर्श समाज पार्टी के चंद्रपाल सेवानिवृत्त आईएएस हैं। वह इस सीट पर सबसे अधिक उम्र के प्रत्याशी हैं। उनकी उम्र 71 साल है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित प्रधान आयकर कमिश्नर पद से त्यागपत्र देकर चुनाव लड़ रही हैं। 
विज्ञापन

10 of 10
आगरा से भाजपा प्रत्यासी एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल भी पीएचडी हैं। गठबंधन प्रत्याशी मनोज सोनी भी स्नातक हैं। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी अंबेडकर हसनुराम अंबेडकरी सिर्फ साक्षर हैं। यहां सबसे अमीर प्रत्याशी मनोज सोनी हैं। उनकी कुल संपत्ति 11.64 करोड रुपये है। वहीं, 7.75 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ चंद्रपाल दूसरे नंबर पर हैं। प्रो. एसपी सिंह बघेल 2.75 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर हैं। लोक गठबंधन पार्टी की हिमांशी सिर्फ 26 साल की हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें