फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस लोकसभा सीट से अब तक नहीं जीत पाई भाजपा, हर 'लहर' रही बेअसर, ऐसा है सियासी हाल

Tue, 09 Apr 2019 03:18 PM IST
मुकेश कुमार नीलेश शर्मा, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 10
भाजपा
मयन ऋषि की तपोभूमि मैनपुरी में एक बार फिर भाजपा की मुश्किल परीक्षा है। चाहे राम लहर हो या 2014 की मोदी लहर, कभी भी भाजपा इस किले पर अपना झंडा नहीं गाढ़ पाई है। 1996 से यह सीट सपा के पास है। गठबंधन से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पांचवीं बार मैदान में हैं। इटावा के जसवंत नगर तक फैले इस लोकसभा क्षेत्र पर पढ़िए विशेष रिपोर्ट... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य
मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव के सामने कांग्रेस ने भी उम्मीदवार नहीं उतारा है। मुकाबला सपा-भाजपा के बीच नजर आ रहा है, जबकि 11 अन्य उम्मीदवार मैदान में हैं। एयर स्ट्राइक और राष्ट्रवाद के रथ पर सवार भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य मोदी के नाम की माला जप रहे हैं, जबकि सपाइयों के पास मुलायम के नाम के साथ गठबंधन की ताकत भी है। 
विज्ञापन

3 of 10
नामांकन के दौरान मुलायम सिंह यादव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मतदान होने में सिर्फ 15 दिन शेष है। सपा और भाजपा प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला होने से चुनाव रोचक हो गया है। सपा से खुद मुलायम सिंह यादव मैनपुरी सीट से पांचवीं बार किस्मत आजमा रहे हैं। 

4 of 10
भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य
भाजपा ने भी बैकवर्ड कार्ड खेलते हुए शाक्य प्रत्याशी के रूप में प्रेम सिंह शाक्य पर दांव लगाया है। सपाई प्रदेश सरकार में कराए गए विकास कार्यों के दम पर वोट मांग रहे हैं तो वहीं भाजपाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एयर स्ट्राइक, किसान सम्मान निधि आदि मुद्दों को लेकर मतदाताओं के बीच में हैं।
विज्ञापन

5 of 10
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी से अब तक चुने गए सांसद
1952- बादशाह गुप्ता (कांग्रेस)
1957- वंशीदास धनगर (प्रजा सोशलिस्ट पार्टी)
1962- बादशाह गुप्ता  (कांग्रेस)
1967- महाराज सिंह (कांग्रेस)
1971- महाराज सिंह (कांग्रेस)
1977- रघुनाथ सिंह वर्मा (भारतीय लोक दल)
1980- रघुनाथ सिंह वर्मा (जनता पार्टी)
1984- बलराम सिंह यादव (कांग्रेस)
1989- उदय प्रताप सिंह यादव (जनता दल)
1991- उदय प्रताप सिंह यादव (सजपा)
1996- मुलायम सिंह यादव (सपा)
1998- बलराम सिंह यादव  (सपा)
1999- बलराम सिंह यादव   (सपा)
2004- मुलायम सिंह यादव  (सपा)
2004- धर्मेंद्र यादव-उपचुनाव (सपा)
2009- मुलायम सिंह यादव (सपा)
2014- मुलायम सिंह यादव (सपा)
2014- तेजप्रताप यादव- उपचुनाव (सपा)
विज्ञापन

6 of 10
मैनपुरी में लोकसभा चुनाव 2014 के नतीजे - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी लोकसभा सीट पर अभी तक भाजपा का कमल नहीं खिल सका है। 2014 के चुनाव में 'मोदी लहर' में भी यहां से समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव ने जीत हासिल की थी। मुलायम दो संसदीय सीट आजमगढ़ और मैनपुरी से चुनाव लड़े थे। वो आजमगढ़ से भी जीते थे। इसलिए मैनपुरी सीट उन्होंने छोड़ दी थी। 
विज्ञापन

7 of 10
लोकसभा उपचुनाव 2019 के नतीजे - फोटो : अमर उजाला
मुलायम सिंह यादव के सीट छोड़ने पर उपचुनाव हुआ। इसमें सपा ने मुलायम सिंह के पौत्र तेजप्रताप सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया। इस चुनाव में बसपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। तेजप्रताप को छह लाख 53 हजार 686 वोट मिले, जबकि भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य को तीन लाख 32 हजार 537 वोट मिले थे। उन्हें तीन लाख 21 हजार 149 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। 

8 of 10
मतदाता (फाइल) - फोटो : Amar Ujala
मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में कुल 1719515 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 931570 और 787887 महिला मतदाता हैं। 58 अन्य मतदाता हैं। 

9 of 10
मैनपुरी सीट पर जातीय समीकरण - फोटो : अमर उजाला
जातीय समीकरण
- 4.30 लाख के करीब यादव मतदाता।
- 2.90 लाख के करीब शाक्य मतदाता।  
- 2 लाख के करीब क्षत्रिय मतदाता।
- 1.50 लाख के करीब अनुसूचित जाति के मतदाता।
- 1.10 लाख के करीब ब्राह्मण मतदाता।  
- 01 एक लाख के करीब लोधी मतदाता।   
- 70 हजार के करीब वैश्य मतदाता मतदाता। 
- 60 हजार के करीब हैं मुस्लिम मतदाता। 
विज्ञापन

10 of 10
चुनाव पर चर्चा करते मैनपुरी के युवा - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के प्रमुख मुद्दे 
- आलू आधारित उद्योग की स्थापना। 
- बेरोजगारी दूर करने को रोजगारपरक उद्योग की स्थापना। 
- मैनपुरी रेल मार्ग का विस्तारीकरण। 
- पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण। 
- खुले में घूम रहे पशुओं से किसानों को मिले निजात। 
- राइस मिल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए उद्योग नीति बने। 
- ईशन नदी सहित जिले की अन्य नदियों को मिले संजीवनी। 
- कैंसर यूनिट का संचालन शुरू कराया जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें