फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की जंग में दो जिलों के अफसर आपस में ही लड़ बैठे, हाईवे पर जाम में फंसी रही एंबुलेंस

Tue, 31 Mar 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। इसका पालन कराने के लिए प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन को लेकर दो जिलों के अधिकारी आपस में ही लड़ बैठे। इसका खामियाजा उन लोगों को भुगतना पड़ा, जो लॉकडाउन में महानगरों से अपने गांवों को जा रहे थे। हाईवे पर जाम लग गया, जिसमें एक एबुलेंस भी फंस गई। अगली स्लाइड्स में पढ़िए क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन

2 of 5
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को आगरा-फिरोजाबाद सीमा पर एत्मादपुर रेलवे पुल हाईवे पर टूंडला के तहसीलदार डॉ गजेंद्रपाल सिंह और आगरा पुलिस के नोकझोंक हो गई। इससे हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पैदल जा रहे मुसाफिरों को भी रोक दिया गया। 

विज्ञापन

3 of 5
हाईवे पर लगी वाहनों की कतार - फोटो : अमर उजाला
तहसीलदार डॉ गजेंद्रपाल सिंह का आरोप है कि आगरा पुलिस के एएसपी ट्रेनिंग सोमवीर सिंह मीणा और एत्मादपुर थाने के एसआई सोनवीर ने हाईवे पर बैरियर लगाकर टूंडला की ओर से जा रहे वाहनों, राहगीरों को रोक दिया था। 

4 of 5
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
जानकारी होने पर टूंडला एसडीएम केपी सिंह तोमर, सीओ अजय चौहान भी वहां पहुंच गए। बैरियर हटाने की बोलने पर दोनों जिलों के अफसरों में नोकझोंक होने लगी। जब आगरा पुलिस ने बैरियर नहीं हटाया तो एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार ने भी आगरा की ओर से जा रहे वाहनों को बैरियर लगवाकर रोक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
आगरा पुलिस के एएसपी ट्रेनिंग सोमवीर सिंह मीणा का कहना है कि हाईवे पर जाम लगा हुआ था। तहसीलदार टूंडला ने वाहनों को रोक रखा था, जिससे हाईवे पर जाम लग गया। जाम में एंबुलेंस फंसी हुई थी। जिसे निकलवाया गया। लेकिन तहसीलदार वहां डंडा लेकर घूम रहे थे।

उधर, तहसीदार डॉ गजेंद्र का कहना है कि आगरा पुलिस ने बदसलूकी की है। उनके डंडा लेकर घूमने एवं बैरियर के बारे में पूछने पर सीमा में जाने पर वहां से निकल जाने को कहा। अभद्र भाषा का प्रयोग किया। घटना के संबंध में आगरा और फिरोजाबाद अधिकारियों को अवगत करा दिया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें