आगरा के यमुनापार क्षेत्र में पानी की आपूर्ति रविवार को भी नहीं हो पाई। टैंकर न आने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। लोगों को डेढ़ किमी तक पानी भरकर लाना पड़ रहा। स्कूटर पर पानी ढोकर लाए तो किसी ने पड़ोसी की सबमर्सिबल पंप से पानी भरा। सिस्टम की बेदर्दी से भीषण सर्दी में लोग कंपकंपाते दिखे।
विज्ञापन
2 of 6
कई इलाकं में नहीं आया पानी
- फोटो : अमर उजाला
यमुनापार में चौथे दिन भी पानी की आपूर्ति नहीं होने से सीता नगर, नुनिहाई, शाहदरा, कटरा, ट्रांसयमुना कॉलोनी, नरायच, महावीर नगर, श्रीनगर, टेढ़ी बगिया, गुलाब नगर, बालाजी नगर समेत पूरे यमुनापार में पानी की किल्लत रही। घरों में टंकियों में भरा पानी भी खत्म हो गया।
विज्ञापन
3 of 6
पीने के पानी के लिए भी जूझना पड़ा
- फोटो : अमर उजाला
कड़कड़ाती सर्दी में ही लोग पानी की व्यवस्था में तड़के से ही जुगत में जुट गए। जहां टंकियां मिली वहां से पानी भरकर लाए। आस-पड़ोस के लोगों ने भी मदद की और लोगों को जरूरत के लिए पानी अपनी सबमर्सिबल पंप से भरवाया। यमुनापार में मीठे पानी के लिए ट्यूबवेल के पानी की पाइप लाइन भी डली है। यहां से भी बीते चार दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
चार दिन से नहीं आ रहा पानी
- चार दिन हो गए है पानी नहीं आ रहा है। पड़ोसियों की सबमर्सिबल पंप से जरूरत का पानी भरकर काम चला रहे हैं।- सुमन देवी
- पानी के टैंकर भी नहीं आ रहे, जिससे परेशानी और बढ़ गई है। जलकल विभाग को इसका इंतजाम करना चाहिए।- बृजमोहन राठौर
- पीने के लिए तो खरीदकर पानी ला रहे हैं, अब तो घर की टंकियों में जो पानी भरा था, वह भी खत्म हो गया है।- उमाकांती
- पानी के लिए सुबह से ही निकल जाते हैं। डेढ़ किमी तक चक्कर काट कर सरकारी टंकी से पानी भरकर ला रहे हैं।- शफीक अहमद
विज्ञापन
5 of 6
कुछ देर के लिए हुई पानी की आपूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर चार में जलापूर्ति शनिवार की शाम को बहाल हो गई थी, लेकिन रविवार को पानी कम प्रेशर से आया। कई घरों में तो 20 से 30 मिनट ही पानी आया। यह भी दूसरी, तीसरी मंजिल पर नहीं पहुंचा। टंकी नहीं भर पाई। इसकी वजह गंगाजल के लिए पाइन लाइन में किया जा रहा कार्य बताया गया है।
शहर के बेलनगंज, बल्का बस्ती, टीला गोकुलपुरा इलाकों में भी रविवार सुबह जलापूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बेलनगंज में पथवारी समेत कुछ इलाकों के साथ ही गोकुलपुरा टीला व अहीरपाड़ा इलाकों में भी सुबह जलापूर्ति नहीं हुई। शाम को पानी आया मगर आधा घंटे ही आपूर्ति दी गई। इससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा।