हाथी पर योग करने के मामले में योग गुरु बाबा रामदेव आरोपों से घिर गए हैं। आगरा दीवानी के अधिवक्ताओं ने इसे वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत पशु क्रूरता माना है। इस पर बाबा रामदेव और हाथी रेस्क्यू सेंटर चुरमुरा (मथुरा) के निदेशक को नोटिस भेजा है। उनसे सात दिन में जवाब मांगा है। अधिवक्ता नरेंद्र शर्मा, एसपी भारद्वाज, गगन शर्मा, राजवीर सिंह और राखी चौहान ने संयुक्त रूप से यह नोटिस भेजा है।