फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंती हत्याकांड: वृद्ध महिला की 'खौफनाक' तरीके से की हत्या, मरने से पहले जूझी हत्यारों से, पर न बच पाई जान

Sun, 11 Dec 2022 10:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
वृद्ध महिला का फाइल फोटो और घर पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव तिरवाया में वृद्ध महिला की खौफनाक तरीके से गला काटकर हत्या की गई। पुलिस ने जब घटनास्थल का निरीक्षण किया, घर में बिखरा समान बयां कर रहा था कि वृद्धा हत्यारों से भिड़ी थी, क्योंकि चारपाई के पास सामान बिखरा पड़ा था। एक चप्पल बरामदे में तो दूसरी चप्पल दूसरे स्थान पर मिली है। वारदात के वक्त वह घर पर अकेली थी। विवाह समारोह से पति के लौटने के बाद घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
 
थाना राया के गांव तिरवाया निवासी रघुवीर सिंह शुक्रवार शाम को आगरा में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। पुत्र यतेंद्र जयपुर और विजेंद्र मथुरा में नौकरी करते हैं। शुक्रवार रात को घर पर कुंती देवी (70) अकेली रह गईं थीं। शनिवार सुबह घर पर रघुवीर सिंह आए तो देखा कुंती का शव लहूलुहान हाल में पड़ा हुआ है। माना जा रहा है बदमाश पीछे की दीवार फांद कर आए होंगे और घटना को अंजाम देने के बाद भाग गए। 
विज्ञापन

2 of 5
इसी चारपाई पर सो रही थीं कुंती - फोटो : अमर उजाला
मृत महिला के जेठ फौरन सिंह घर के बाहर सो रहे थे, वह कान से कम सुनते हैं। इस कारण उन्हें भी घटना की जानकारी नहीं हो सकी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी मय फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और जांच के लिए नमूने लिए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल कर रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
हत्या के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस अधीक्षक त्रिगुण विसेन, सीओ महावन आलोक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया। मृतका के पुत्र विजेंद्र ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाना राया में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि कोई लूटपाट नहीं हुई है। मृतका कुंती के भी कान के कुंडल, चेन भी है। घटना का जल्द ही खुलासा होगा। 
 

4 of 5
कुंती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मरने से पूर्व कुंती ने किया खूब संघर्ष 

घटनास्थल यह बयां कर रहा है कि कुंती ने मरने से पूर्व खूब संघर्ष किया होगा। मौके पर चारपाई के पास कुंती की चूड़ियां टूटी पड़ीं मिलीं। चारपाई के पास सामान बिखरा पड़ा था। एक चप्पल बरामदे में तो दूसरी चप्पल दूसरे स्थान पर मिली है। माना जा रहा है कि कहीं कुंती बदमाशों को पहचान तो नहीं गई थी। इसके बाद बदमाशों ने पकड़े जाने के भय से कुंती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
crime demo pic

हत्या से पूर्व बड़ी पुत्री से फोन पर हुई थी बात 

कुंती देवी की हत्या से पूर्व अपनी बड़ी पुत्री गीता गांव संग्रामपुर थाना खैर से एक घंटे तक बात हुई थी। बड़ी बेटी गीता ने बताया कि साढ़े नौ बजे से साढ़े दस बजे तक फोन पर बातचीत हुई थी। दोबारा मिलाने पर मोबाइल फोन व्यस्त बता रहा था। कुछ देर बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। मृत महिला अपने पीछे पांच पुत्रियां, दो पुत्र छोड़ गई। पुत्री जीनू सेना में है। वर्तमान में वह असम में तैनात है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें