श्रीराधाकृष्ण की लीला स्थली पर यमुना नदी किनारे चतुर्संप्रदाय संतों का अद्भुत संगम श्रद्धालुओं के लिए वृंदावन कुंभ मेला बैठक को आकर्षण का केंद्र बनाएगा। इस दौरान यहां जगह-जगह पर साधु-संत हठयोग करते दिखाई देंगे। यह धार्मिक आयोजन 16 फरवरी से 25 मार्च चलेगा। कुंभ मेला की ध्वजा भव्य शोभायात्रा के साथ यहीं से निकलेगी। इसमें हाथी, घोड़ा और ऊंटों की सवारी के साथ ठाकुर जी का डोला, संत-महंत, महामंडलेश्वर और भक्तों की टोलियां शामिल होंगी।