भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण की तैयारियां उनकी क्रीड़ा स्थली में शुरू हो गई हैं। नंदगांव में 11 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी परंपरागत रूप से मनाई जाएगी और 12 अगस्त को मनाया जाएगा ब्रजवासियों का प्रिय नंदोत्सव। बरसाना से नंदभवन आए ग्वालों के लिए बधाई का लड्डू दिया जाता है उन लड्डूओं की छबरिया श्रीजी मंदिर पहुंचेगी। ये निर्णय गोस्वामीजनों ने शनिवार को बैठक के बाद लिया। यहां कोरोना काल में कोई परंपरा नहीं तोड़ी जा रही है।
विज्ञापन
2 of 5
कान्हा के जन्मोत्सव पर रोशनी से नहाया नंदभवन
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. हरिमोहन गोस्वामी ने बताया कि अन्य कार्यक्रम परंपरानुसार प्रतीकात्मक ही आयोजित किए जाएंगे। कोई परंपरा नहीं तोड़ी जाएगी, समय को देखते हुए आंशिक संशोधन किया जा सकता है। संध्या को नंदभवन में समाज गायन होगा। रात दस बजे मंदिर प्रांगण में ढांढ पुरोहित द्वारा नंदबाबा की वंशावली का बखान किया जाएगा। मध्यरात को मंदिर में पंचामृत से लाला के श्रीविग्रह का गुप्त अभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
भव्य रूप से सजाया गया नंदभवन
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. भुवनेश गोस्वामी ने बताया कि नवमी के दिन दधि कांधो, मल्ल युद्ध, बांस बधायी, शंकर लीला आदि का मंचन होगा। सोनू गोस्वामी ने बताया कि नंद महोत्सव के दौरान श्रीकृष्ण बलराम को रजत हिंडोले में बाहर जगमोहन में विराजमान किया जाएगा। गुड्डी गोस्वामी ने बताया कि 11 व 12 अगस्त को स्थानीय एवं बाहरी श्रद्धालुओं को प्रशासन की गाइडलाइंस के अनुसार मंदिर में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा।
4 of 5
रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा नंदभवन
- फोटो : अमर उजाला
नंदभवन को कान्हा के जन्मोत्सव पर खास तरीके से सजाया गया है। समाजसेवी दान बिहारी चौधरी के सौजन्य से आठ दिन पहले ही मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हो रहा है।
नंदगांव स्थित नंदबाबा मंदिर में समाज गायन करते नंदगांव व बरसाना के लोग (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
करीब पांच सौ वर्षों से भी अधिक समय से नंदभवन में समाज गायन की परंपरा चली आ रही है। बताया जाता है कि गोस्वामीजनों के पूर्वज आनंदघन बाबा ने इसकी शुरूआत की। इस समय मंदिर में समाज गायन का दौर चल रहा है। सेवायत मुकेश गोस्वामी एवं संगीतकार राधारमण गोस्वामी ने बताया कि यह क्रम पूर्णिमा से ही प्रारंभ हो चुका है। वहीं दूज तिथि से दोपहर में बधायौ ब्रजराज के रानी जायौ मोहन पूत नामक पद से जन्म बधाइयों का गायन प्रारंभ हो जाता है। समाज का तिथि एवं पर्व के अनुसार उनका गायन किया जाता है।