फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: रंग-बिरंगी रोशनी से नहायी मथुरा नगरी, कान्हा का हैप्पी बर्थडे मनाने आएंगे लाखों भक्त

Sun, 02 Sep 2018 08:05 AM IST
पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
Sri Krishna Janmasthan Temple - फोटो : अमर उजाला
कान्हा की नगरी मथुरा में कृष्ण जन्माष्टमी तीन सितंबर को मनाई जाएगी। जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए 20 लाख से भी अधिक कृष्ण भक्तों के पहुंचने
का अनुमान है। भगवान के आगमन को लेकर मथुरा सजने लगा है। पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है। 
विज्ञापन

तस्वीरें: रंग-बिरंगी रोशनी से नहायी मथुरा नगरी, कान्हा का हैप्पी बर्थडे मनाने आएंगे लाखों भक्त

2 of 6
krishna janmashtami - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की शाम से ही मथुरा को सजाने संवारने का सिलसिला शुरू हो गया था। मथुरा के सभी प्रमुख चौराहों पर लाइटिंग की गई है। बिजली के हर पोल पर झालर लगाई जा रही है। जगह-जगह कृष्ण लीलाओं को दर्शाने वाले झांकियों को सजाया जा रहा है। भगवान के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए शनिवार से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। 
विज्ञापन

तस्वीरें: रंग-बिरंगी रोशनी से नहायी मथुरा नगरी, कान्हा का हैप्पी बर्थडे मनाने आएंगे लाखों भक्त

3 of 6
krishna janmashtami 2018 - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के साथ ही दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड और पंजाब तक से लोग पहुंच रहे हैं। सड़कों पर निकलने वाली भीड़ राधे राधे करते चल रही है। रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड पर भी भक्तों की भीड़ बढ़ गई। प्रशासन का मानना है कि जन्माष्टमी पर मथुरा में करीब 20 लाख भक्तों की भीड़ होगी। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक कृष्ण जन्माष्टमी पर 16 लाख की भीड़ मथुरा में और चार लाख की भीड़ वृंदावन में होगी। 

तस्वीरें: रंग-बिरंगी रोशनी से नहायी मथुरा नगरी, कान्हा का हैप्पी बर्थडे मनाने आएंगे लाखों भक्त

4 of 6
krishna janmashtami - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि 20 लाख भक्तों के आने के अनुमान को देखते हुए तैयारियां की गईं हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। वहीं श्री कृष्ण जन्मस्थान संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि तीन सितंबर को जन्मोत्सव (जन्माष्टमी) मनाया जाएगा। 
विज्ञापन

तस्वीरें: रंग-बिरंगी रोशनी से नहायी मथुरा नगरी, कान्हा का हैप्पी बर्थडे मनाने आएंगे लाखों भक्त

5 of 6
krishna janmashtami - फोटो : अमर उजाला
जन्मोत्सव की लीलाएं सुबह सात बजे से शुरू होंगी। सबसे पहले रासलीला का आयोजन होगा और नौ बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम है और शाम को सात बजे से श्री कृष्ण जन्मलीला का शुभारंभ होगा। रात को 11 बजे श्रीगणेश और नवग्रह का पूजन होगा। रात्रि बारह बजे जन्म के साथ ही पूजन शुरू हो जाएगा। घंटे घड़ियाल बजने लगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: रंग-बिरंगी रोशनी से नहायी मथुरा नगरी, कान्हा का हैप्पी बर्थडे मनाने आएंगे लाखों भक्त

6 of 6
krishna janmashtami - फोटो : अमर उजाला
जन्मस्थान को लेकर मथुरा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे हैं। सभी होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाएं फुल हैं। लैंडसिन, ब्रजवासी रायल, ब्रजवासी उत्सव, ब्रजवासी सेंट्रम के स्वामी राजीव अग्रवाल ब्रजवासी ने बताया कि जन्माष्टमी के आसपास होटल फुल हो जाते हैं। एक सितंबर तक तो जगह रही, लेकिन दो सितंबर से होटल फुल हो गए। दो सितंबर से ही बाहरी लोगों का आना शुरू होगा। बाकी होटलों में भी यह हाल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें