फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनामिका प्रकरण: जेल गए 'मास्टर साहब', अब 'गुरुजी' की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

Sat, 13 Jun 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
1 of 5
फर्जी शिक्षिका और जालसाज जसवंत - फोटो : अमर उजाला
अनामिका शुक्ला के नाम से प्रदेशभर में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के सदस्य फर्जी शिक्षक जसवंत को जेल भेजने के बाद अब मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र उर्फ गुरुजी की तलाश में कासगंज पुलिस जुटी हुई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई है। पूछताछ में जालसाज जसवंत से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड को तलाश कर रही है। 


संबंधित खबर: दीप्ति से शुरू हुआ फर्जीवाड़े का खेल सुप्रिया पर आकर रुका, पढ़िये पूरा घटनाक्रम
विज्ञापन

2 of 5
अनामिका शुक्ला प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
अनामिका शुक्ला फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र उर्फ राज उर्फ नीटू उर्फ गुरुजी फरार है। गिरफ्तार किया गया उसका भाई भी पूछताछ में सही पता ठिकाना नहीं बता सका है। पुलिस ने पुष्पेंद्र की तलाश में उसके घर पर भी दबिश दी, लेकिन वो वहां भी नहीं मिला। 
विज्ञापन

3 of 5
जालसाज जसवंत - फोटो : अमर उजाला
एसपी सुशील घुले ने आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की हैं। इन टीमों में सोरों पुलिस के साथ सर्विलांस और स्वाट टीम को शामिल किया गया है। गिरफ्तार आरोपी द्वारा कुछ संभावित स्थानों पर उसके ठिकाने बताए हैं। पुलिस आरोपी के इशारे पर मास्टरमाइंड के ठिकाने तलाश रही है। 


संबंधित खबर- अनामिका प्रकरण: मास्टरमाइंड का भाई गिरफ्तार, नाम से लेकर डिग्री तक फर्जी, कई और खुलासे

4 of 5
आरोपी जसवंत से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसपी के निर्देश पर एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सिटी आरके तिवारी, सोरों कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने जसवंत को जेल भेजने के बाद मुख्य आरोपी की तलाश को रणनीति बनाई है। पुलिस का कहना है कि फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र भी जल्द ही गिरफ्त में होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसपी सुशील घुले - फोटो : अमर उजाला
एसपी सुशील घुले ने बताया कि अनामिका शुक्ला फर्जीवाड़ा प्रकरण में जालसाजों के तार कई जिलों से जुड़े हुए हैं। फिलहाल प्रथम दृष्टया जालसाजी की मुख्य भूमिका कन्नौज, मैनपुरी और हरदोई जिले से मिली है। इसलिए कई बिंदुओं पर इन तीनों जिलों के एसपी को पत्र लिखकर सहयोग मांग रहे हैं।

संबंधित खबर- अनामिका प्रकरण में हुआ 'राज' का पर्दाफाश, फर्जीवाड़े का असली मास्टरमाइंड है 'गुरुजी'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें