फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज कांड: शहीद सिपाही के गांव में हर जुबां पर एक ही सवाल, माफिया मोती पर कब होगी कार्रवाई ?

Fri, 12 Feb 2021 12:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
कासगंज हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले में शराब माफिया के हमले में शहीद सिपाही देवेंद्र सिंह के गांव नगला बिंदु में हर जुबां पर एक ही सवाल है, शराब माफिया मोती पर कार्रवाई कब होगी। लोगों का कहना है कि अगर वह जल्द ही हाथ नहीं आया तो कोई न कोई हथकंडा अपनाकर कड़ी कार्रवाई से बचने का रास्ता निकाल लेगा, क्योंकि मुकदमे तो उस पर पहले भी दर्ज होते रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कासगंज हत्याकांड: शहीद देवेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
शहीद के परिवार को सांत्वना देने के लिए गुरुवार को भी बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के लोग पहुंचे। शहीद के घर के आसपास के घरों में दूसरे दिन भी चूल्हा नहीं जला। शहीद के पिता महिपाल भी यही दोहरा रहे हैं कि बेटे को इंसाफ तभी मिलेगा जब मोती पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
कासगंज हत्याकांड: डीएम ने शहीद के पिता को गले लगाकर बंधाया ढांढस - फोटो : अमर उजाला
गांव के ही श्रीभगवान का कहना था कि मोती के बारे में जो जानकारी मिली है, वह बड़ा माफिया है। उस पर तो पहले ही कार्रवाई हो जानी चाहिए थी, अब तक खुला क्यों घूम रहा था। अब देर न की जाए।

4 of 5
कासगंज हत्याकांड: घायल दरोगा अशोक कुमार, शहीद सिपाही देवेंद्र सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बच्चों को पुलिस में जाने के लिए प्रेरित करते थे देवेंद्र
देवेंद्र जब भी अपने गांव छुट्टी पर आते थे तो वह बच्चों को पढ़ाई और दौड़ लगाने के लिए प्रेरित करते थे। उनसे कहते थे कि अगर पुलिस में जाना है तो दौड़ जरूरी है और लिखित परीक्षा भी होगी, इसलिए पढ़ाई भी मन लगाकर करो। गांव के राजेंद्र ने बताया कि देवेंद्र के छुट्टी पर आते ही बच्चे उनके पास पहुंच जाते थे और पूछते थे कि पुलिस और सेना में भर्ती होने के लिए क्या करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कासगंज हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
'पूरे गांव में विकास कार्य कराए जाए'
शहीद के पिता महावीर सिंह ने सरकार से मांग की है कि पूरे गांव में विकास कार्य कराए जाएं। उनसे लोग कह रहे हैं कि वे अफसरों से बात करें और मांग रखें कि गांव में नया पंचायत भवन बनवाकर उसका नाम देवेंद्र के नाम पर रखें। वह चाहते हैं कि पूरे गांव का विकास हो। गांव की सड़क का नाम बेटे के नाम पर किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें