फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज हत्याकांडः एक और घायल ने तोड़ा दम, चार हत्याओं से चीखों में बदलीं सिसकियां

Tue, 28 Jul 2020 07:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

गांव में शव पहुंचते ही फिर कोहराम
नहीं संभल पा रहे परिजन एक और मौत के बाद टूटा दुखों का पहाड़
 
विज्ञापन
1 of 10
राधाचरण, भूपेंद्र, प्रेम सिंह और प्रमोद के फाइल फोटो ऊपर से नीचे - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद के होडलपुर गांव में हुए हत्याकांड में गंभीर रूप से घायल प्रमोद की भी मंगलवार को अलीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच शव को गांव भेज दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस में भी पुलिस मुस्तैद रही। इस हत्याकांड में ये चौथी मौत है।
विज्ञापन

2 of 10
पुलिस के कड़े पहरे में हुआ तीनों का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गांव होडलपुर में रविवार देर शाम को आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से पूर्व प्रधान राजपाल के परिवार के लोगों की रास्ते में घेराबंदी कर फायरिंग कर दी थी। इस घटना में पूर्व प्रधान के बेटे भूपेंद्र उर्फ रुद्र (25) भाई प्रेम सिंह और उनका बेटे राधाचरन (27) की मौके पर ही मौत हो गई थी। साथ ही प्रेम सिंहा का दूसरा बेटा प्रमोद (29) और परिवार के ही राघवेंद्र घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें- तिहरा हत्याकांडः संगीनों के साए में उठीं अर्थियां, खौफ में दिखे चेहरे, जेहन में हमले की दहशत 
विज्ञापन

3 of 10
पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात पुलिसफोर्स - फोटो : अमर उजाला
दोनों घायलों को इलाज के लिए अलीगढ़ निजी चिकित्सालय भेजा गया था। जहां से राघवेंद्र को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। लेकिन दो दिन से वेंटिलेटर पर जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे प्रमोद ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। पुलिस और परिजन उसके शव को अलीगढ़ से कासगंज के पोस्टमार्टम हाउस ले गए। यहां पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में शव को गांव भेज दिया गया। 

संबंधित खबरः एक परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या से सनसनी, कासगंज में हुई दिल दहला देने वाली वारदात

4 of 10
मृतकों के फाइल फोटो, राधाचरण, बीच में भूपेंद्र उर्फ रुद्र और प्रेम सिंह, बाएं से दाएं - फोटो : अमर उजाला
एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से परिवार पूरी तरह से टूट गया है। मंगलवार को प्रमोद की मौत हो गई दो दिन से रोते बिलखते परिवारों की सिसकियां चीखों में बदल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद अभी परिवार संभल भी नहीं पाया था। परिवार के लोग कभी रोते बिलखते तो कभी सिसक रहे थे। इस बीच मंगलवार को प्रमोद की उपचार के दौरान मौत की खबर से परिवार में फिर चीखें सुनाई देने लगीं। शाम को शव गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। इतनी बड़ी वारदात के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
 
विज्ञापन

5 of 10
पुलिस के कड़े पहरे में हुआ तीनों का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
इस घटना में घायल हुए सभी चचेरे तहेरे भाई, भतीजे हैं। पूर्व प्रधान राजपाल के बड़े भाई प्रेम सिंह की रविवार को मौके पर ही मौत हो गई थी। उनके बेटे प्रमोद की भी मौत हो गई है। पिता-पुत्र दोनों की मौत से उनके परिवार का हाल बेहाल है। प्रेम सिंह की पत्नी पति और बेटे को खोने के गम में बेसुध सी हो गईं हैं। 

संबंधित खबरः कासगंज तिहरा हत्याकांड: पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

 
विज्ञापन

6 of 10
पुलिस गिरफ्त में हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
होडलपुर के सनसनीखेज हत्याकांड के बाद सोमवार को गिरफ्तार किए चार और आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। अब इस मामले में तीन आरोपी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना पुलिस की टीम के अलावा एसओजी भी गिरफ्तारी की कोशिश में लगी है। सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। इस मामले में विजेंद्र ने 15 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें से अब तक 12 को गिरफ्तार किया जा चुका है। मास्टरमाइंड केके राजपूत उर्फ कृष्णकुमार सहित आठ आरोपियों को सोमवार को जेल भेज दिया गया था। चार अन्य गीतम सिंह पुत्र भीमसेन, राम सिंह पुत्र प्रेमनरायन, सुशील उर्फ सुनील पुत्र रामनिवास, अतर सिंह पुत्र मथुरी प्रसाद को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। अभी तीन अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस की कई टीम के अलावा एसओजी व सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

7 of 10
गांव में तैनात आरएएफ - फोटो : अमर उजाला
गांव होडलपुर में हुई खौफनाक वारदात से पूरा गांव अभी भी डरा सहमा हुआ है। घटना में घायल प्रमोद की भी मंगलवार को अलीगढ़ में मौत हो गई। इसकी जानकारी अफसरों को मिलते ही तत्काल सतर्कता बढ़ा दी गई। पुलिसकर्मियों को पूरी तरह अलर्ट रहने को कहा गया। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। गश्त के दौरान केवल सुरक्षा बलों के जवानों के बूटों की गूंज ही सुनाई दे रही थी।

8 of 10
एडीजी अजय आनंद से बात करते पीड़ित परिवार के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
एडीजी के निर्देश पर परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने के बाद पुलिस अधीक्षक ने गारद लगा दी है। एक उपनिरीक्षक और तीन आरक्षी परिवार की सुरक्षा में लगाए गए हैं। निर्देश दिए गए हैं कि वे परिवार की सुरक्षा करेंगे। गांव में निगरानी के लिए अन्य पुलिसबल है।
 

9 of 10
हत्यारोपियों के बंद पड़े मकान - फोटो : अमर उजाला
वारदात को अंजाम देने वाले 12 आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं, तीन अब भी फरार हैं। पीड़ित पक्ष बदले की भावना के चलते कोई कदम ना उठा ले और अनहोनी हो जाए, इस डर के कारण आरोपी पक्ष की महिलाएं और बच्चे भी घरों में ताला डालकर चले गए हैं। 
विज्ञापन

10 of 10
हत्यारोपियों के मकान पर पड़े ताले - फोटो : अमर उजाला
मुख्य सड़क से होडलपुर गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर आरोपी केके उर्फ कृष्णकुमार की दुकान और मकान हैं। यहीं से घटना की शुरूआत हुई थी। थोड़ी ही दूरी पर हत्यारोपी रमेश, गीतम, रामकिशोर, सुनील का मकान है। इन सभी मकानों में भी ताले पड़े हुए हैं। 15 आरोपियों में से 8 आरोपी पास के ही गांव फरीदनगर के हैं। इन सभी के घरों में ताले लगे हैं। महिलाएं, बच्चे गांव से पलायन कर गए हैं। ये लोग नाते-रिस्तेदारों के यहां शरण ले रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें