फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज सिपाही कांड: पुलिस को अब शराब माफिया मोती के दो इनामी भाइयों की तलाश

Mon, 22 Feb 2021 04:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
1 of 5
कासगंज कांड: मुठभेड़ में मारा गया मोती सिंह - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले में सिपाही की हत्या के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर मोती सिंह को पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ में ढेर कर दिया। हिस्ट्रीशीटर के दो भाई अभी फरार हैं। उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उन दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा। कासगंज पुलिस के साथ-साथ आसपास के जिलों की पुलिस भी फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

2 of 5
कासगंज एनकाउंटर: मुठभेड़ स्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हिस्ट्रीशीटर मोती के भाई मानपाल और मौहर सिंह भी नौ फरवरी को पुलिस टीम पर हुए हमले और सिपाही की हत्या के आरोपी हैं। मोती तो ढेर हो गया है, लेकिन ये दोनों अभी फरार हैं। थाना सिढ़पुरा क्षेत्र में रविवार तड़के हुई मुठभेड़ के दौरान मोती के साथ एक और बदमाश था, जो फरार हो गया है। अंधेरे के कारण पुलिस यह नहीं जान पाई कि वह भाई था या कोई अन्य साथी।
विज्ञापन

3 of 5
कासगंज कांड: मुठभेड़ के बाद सड़क पर खड़ी पुलिस की गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
मौहर सिंह और मानपाल की तलाश में पुलिस खादर में कॉम्बिंग कर रही है। दोनों ही आरोपी 25-25 हजार रुपये के इनामी हैं। जिला पुलिस के अलावा फर्रुखाबाद, एटा, बदायूं की पुलिस भी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसटीएफ की टीमें भी लगी हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 

4 of 5
कासगंज कांड: मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर जाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुखबिर तंत्र का जाल फरार आरोपियों की तलाश में अभी भी बिछा हुआ है। पुलिस ने तंत्र को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया है। जिले में गंगा और काली नदी की खादर के साथ ही समीपवर्ती जिलों में भी उनकी तलाश की जा रही है। एएसपी आदित्य वर्मा ने बताया कि दो इनामी आरोपी अभी फरार हैं। इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कासगंज कांड: मुठभेड़ में मारा गया मुख्य आरोपी मोती - फोटो : अमर उजाला
कासगंज हत्याकांड में थाना सिढ़पुरा पुलिस ने मुख्य आरोपी मोती और उसके एलकार समेत आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। इनमें मोती और एलकार मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। जबकि मुख्य आरोपी की मां सियारानी, ममेरा भाई गुड्डू और आरोपियों को संरक्षण देने में मौसा रामेश्वर व नवाब को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। अब पुलिस को मुख्य आरोपी के दोनों इनामी भाइयों की तलाश है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें