देशभर में दुर्गाष्टमी की धूम है। शहर से लेकर देहात तक देवी पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जिला प्रशासन की ओर से दुर्गाष्टमी पर अनूठा आयोजन किया गया है, जिसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। स्लाइड्स में देखिए नारी शक्ति की नौ अद्भुत तस्वीरें...
विज्ञापन
दुर्गाष्टमी पर प्रशासन ने कराया 5100 कन्याओं को भोज, देखें नारी शक्ति की नौ अद्भुत तस्वीरें
2 of 9
कन्या पूजन और भोज
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी नेहा शर्मा की पहल पर पीडी जैन कॉलेज के मैदान पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए 5100 कन्याओं का पूजन किया गया है। पूजन के बाद उन्हें भोज कराया गया है।
विज्ञापन
दुर्गाष्टमी पर प्रशासन ने कराया 5100 कन्याओं को भोज, देखें नारी शक्ति की नौ अद्भुत तस्वीरें
3 of 9
दुर्गाष्टमी पर कन्या भोज
- फोटो : अमर उजाला
पीडी जैन कॉलेज मैदान पर आयोजित इस अनूठे कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि से लेकर आमजन तक शामिल हुए हैं। जिलेभर से बसों से स्कूल की छात्राओं यहां लाया गया। मैदान में सजे पंडाल में बनाए गए सेक्टर में क्रमबद्ध तरीके से कन्याओं को बैठाया गया है।
दुर्गाष्टमी पर प्रशासन ने कराया 5100 कन्याओं को भोज, देखें नारी शक्ति की नौ अद्भुत तस्वीरें
4 of 9
कन्या पूजन और भोज
- फोटो : अमर उजाला
जिले के सभी अधिकारी और शिक्षिक व्यवस्थाओं में लगाए गए हैं। मैदान में होने वाले कन्याभोज कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। पीडी जैन कॉलेज मैदान को 10 सेक्टरों में बांटा गया है।
विज्ञापन
दुर्गाष्टमी पर प्रशासन ने कराया 5100 कन्याओं को भोज, देखें नारी शक्ति की नौ अद्भुत तस्वीरें
5 of 9
दुर्गाष्टमी पर कन्या भोज
- फोटो : अमर उजाला
देवी पूजन की शुरुआत हवन के साथ हुई। मंत्रोच्चोरण के बीच डीएम नेहा शर्मा, मेयर नूतन राठौर समेत जिले की तमाम महिला अधिकारियों और कर्मचारियों ने आहूति दी। इस मौके पर शहर विधायक मनीष असीजा समेत तमाम जनप्रतिनिध भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
दुर्गाष्टमी पर प्रशासन ने कराया 5100 कन्याओं को भोज, देखें नारी शक्ति की नौ अद्भुत तस्वीरें
6 of 9
कन्या पूजन और भोज
- फोटो : अमर उजाला
हवन-पूजन के बाद पंडाल में क्रमबद्ध तरीके से बैठाई गई 5100 कन्याओं को भोज कराया गया। इसमें जिले के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक जुटे रहे।
डीएम नेहा शर्मा, मेयर नूतन राठौर ने कन्याओं को फल बांटे। भोजन परोसा।
विज्ञापन
दुर्गाष्टमी पर प्रशासन ने कराया 5100 कन्याओं को भोज, देखें नारी शक्ति की नौ अद्भुत तस्वीरें
7 of 9
कन्या पूजन और भोज
- फोटो : अमर उजाला
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा विधायक भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने बॉल्टी पकड़ कर पंगत में बैठी कन्याओं को भोजन परोसा। उनके पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।
दुर्गाष्टमी पर प्रशासन ने कराया 5100 कन्याओं को भोज, देखें नारी शक्ति की नौ अद्भुत तस्वीरें
8 of 9
दुर्गाष्टमी पर कन्या भोज
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम स्थल पर महिला होमगार्ड और महिला कर्मियों को भी व्यवस्था में तैनात किया गया है। डीएम नेहा शर्मा की पहल पर यह अनूठा आयोजन जिले में पहली बार आयोजित किया गया है। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली नौ समाजसेवी महिलाओं का भी सम्मान किया गया है।
दुर्गाष्टमी पर प्रशासन ने कराया 5100 कन्याओं को भोज, देखें नारी शक्ति की नौ अद्भुत तस्वीरें
9 of 9
दुर्गाष्टमी पर कन्या भोज
- फोटो : अमर उजाला
नवरात्रि के दिनों में 5100 कन्याओं को भोजन कराए जाने के कार्यक्रम की तैयारी प्रशासन की ओर से पिछले कई दिन से की जा रही थी। जिले भर से कन्याओं के आने तथा उन्हें सुव्यवस्थित ढंग से भोजन कराने और घरों तक पहुंचाने के लिए डीएम नेहा शर्मा एवं एसएसपी सचिंद्र पटेल ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं।