फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: धनतेरस पर चमका बाजार, खरीददारी के लिए लगी कतार, 550 करोड़ का कारोबार

Mon, 05 Nov 2018 05:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 10
धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा - फोटो : अमर उजाला
पंचोत्सव ने बाजार की मंदी को फिर दूर किया। पंचोत्सव के पहले दिन धनतेरस पर बाजार खनका। हर वर्ग ने बाजार का रुख किया तो चंद घंटों में ही 550 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिक्री हुई। इनमें ऑटोमोबाइल और ज्वेलरी की बिक्री काफी ज्यादा रही। 
विज्ञापन

तस्वीरें: धनतेरस पर चमका बाजार, खरीददारी के लिए लगी कतार, 550 करोड़ का कारोबार

2 of 10
धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा - फोटो : अमर उजाला
सोने, हीरे के आभूषणों को खरीदने वालों का तांता लगा रहा तो दूसरी ओर स्टील के बर्तन भी खूब बिके। हर वर्ग ने बाजार पर धनवर्षा की। नवरात्र के बाद से बाजार में ठहराव आया, लेकिन दिवाली पर बाजार में ग्राहक निकले और जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

तस्वीरें: धनतेरस पर चमका बाजार, खरीददारी के लिए लगी कतार, 550 करोड़ का कारोबार

3 of 10
धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर सोने और हीरे के आभूषण खरीदने वालों का ज्वेलरी शोरूमों पर तांता लगा रहा। किनारी बाजार, जौहरी बाजार, चौबे जी का फाटक पर हर दुकान पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई, तो वहीं एमजी रोड के ज्वेलरी शोरूमों में देर रात तक ग्राहक खरीदारी करते रहे। यहां कई शोरूमों में ग्राहकों की इतनी भीड़ रही कि अपनी बारी के लिए उन्हें इंतजार करना पड़ा। ज्वेलरी के भुगतान के लिए कतार में लगना पड़ा। 

तस्वीरें: धनतेरस पर चमका बाजार, खरीददारी के लिए लगी कतार, 550 करोड़ का कारोबार

4 of 10
धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा - फोटो : अमर उजाला
तनिष्क शोरूम के संचालक अनुराग बंसल ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले अच्छी बिक्री रही है। खासतौर पर मध्य वर्ग के  ग्राहकों की संख्या बढ़ी है, जिससे बिलिंग की संख्या भी बढ़ी। मध्य वर्ग पर पैसा आया है तो इसका असर नजर भी आया है। चांदी के सिक्कों और सोने की गिन्नी की मांग भी खूब रही। इसके अलावा चांदी की मूर्तियों के खरीदार इस साल काफी ज्यादा रहे और कई शोरूमों पर दोपहर बाद तक सभी मूर्तियां बिक चुकी थीं।
विज्ञापन

तस्वीरें: धनतेरस पर चमका बाजार, खरीददारी के लिए लगी कतार, 550 करोड़ का कारोबार

5 of 10
धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर आटोमोबाइल ने खूब रफ्तार पकड़ी। खासतौर पर महंगी एसयूवी की मांग इस साल ज्यादा रही। कार कंपनियों के एसयूवी और 8 लाख से 15 लाख रुपये के वर्ग वाली कारों के मॉडल खूब बिके। छोटी और एंट्री लेवल कारों की बिक्री पिछले साल के मुकाबले उतनी ही रही, लेकिन महंगी कारें ज्यादा बेची गईं। 
विज्ञापन

तस्वीरें: धनतेरस पर चमका बाजार, खरीददारी के लिए लगी कतार, 550 करोड़ का कारोबार

6 of 10
धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा - फोटो : अमर उजाला
मारुति, हुंडई, टाटा, फाक्सवैगन, होंडा, महिंद्रा, रेनो, स्कोडा, फोर्ड आदि के शोरूमों पर दोपहर 12 बजे से ही डिलीवरी देना शुरू कर दिया गया। कार के साथ दोपहिया बाजार ने भी खूब रफ्तार पकड़ी। रॉयल इनफील्ड, हीरो, होंडा, यामाहा, बजाज, टीवीएस, सुजुकी के शोरूमों पर दोपहिया की डिलीवरी के लिए मारामारी रही।
विज्ञापन

तस्वीरें: धनतेरस पर चमका बाजार, खरीददारी के लिए लगी कतार, 550 करोड़ का कारोबार

7 of 10
धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा - फोटो : अमर उजाला
टीवी की दुनिया में हर साल नए बदलाव हो रहे हैं। एलईडी की क्वालिटी में बदलाव के साथ नई तकनीक के स्मार्ट, एंड्रायड और नेटफ्लिक्स, यू ट्यूब लाइसेंस वाले एलईडी टीवी ने पूरे बाजार को रोशन कर दिया। एलईडी के साथ माइक्रोवेब, फ्रिज और वाशिंग मशीन मांग में रही। एसी की मांग इस साल हल्की रही। 

तस्वीरें: धनतेरस पर चमका बाजार, खरीददारी के लिए लगी कतार, 550 करोड़ का कारोबार

8 of 10
धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की बिक्री इस कदर रही कि डीलर इंस्टाल करने के लिए दिवाली के बाद का समय दे रहे हैं। एक्सचेंज ऑफर, नकद छूट, लकी ड्रॉ सहित ढेरों ऑफर के कारण लोगों ने खूब खरीदारी की। दरअसल, महीने के पहले सप्ताह में ही दिवाली के कारण लोगों ने अपनी जरूरत का सामान खरीदना शुरू किया है। 

तस्वीरें: धनतेरस पर चमका बाजार, खरीददारी के लिए लगी कतार, 550 करोड़ का कारोबार

9 of 10
धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा - फोटो : अमर उजाला
त्योहार से पहले वेतन उनके हाथ में है तो वहीं जीएसटी आदि की उलझनें भी अब दूर हो रही हैं। आनलाइन मार्केट का असर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन ऐन वक्त पर इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्राहक शोरूम पर ही नजर आए। सामने देखकर और नई तकनीक पर ही लोगों ने खरीदारी करने का विश्वास जताया।
विज्ञापन

तस्वीरें: धनतेरस पर चमका बाजार, खरीददारी के लिए लगी कतार, 550 करोड़ का कारोबार

10 of 10
धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा - फोटो : अमर उजाला
बाजार में मूर्ति, मिठाई, कपड़ा और गिफ्ट बाजार में भी भीड़ रही। धनतेरस के कारण बाजार में दोपहर से ही जाम लग गया। एमजी रोड हो या राजा की मंडी, हास्पिटल रोड हो या किनारी बाजार, सुभाष बाजार हो या राजपुर चुंगी, हर जगह ग्राहकों की भीड़ के कारण कारोबारियों के चेहरे पर मुस्कान रही। मिठाई, चॉकलेट और कपड़ों की दुकानों पर बच्चों के साथ अभिभावक नजर आए। मिष्ठान व्यापारी शिशिर भगत के मुताबिक मिठाई की जगह ड्राई फ्रूट्स और अन्य पैक्ड उत्पादों के गिफ्ट पैक ही ज्यादा बिके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें