जन्माष्टमी पर कान्हा के जन्म का जश्न नंदगांव में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। नंदभवन में स्वर्ण रजत हिंडोले में विराजमान होकर कृष्ण और बलराम ने भक्तों को दर्शन दिए। इस दौरान नंदभवन 'नंद घर आनंद भयो जै कन्हैया लाल की' से गूंज उठा।
विज्ञापन
2 of 5
कान्हा के जन्मोत्सव पर रोशनी से नहाया नंदभवन
- फोटो : अमर उजाला
कृष्ण जन्माष्टमी पर नंदभवन को भव्य रूप से सजाया गया। हर कोई धोती, बगल बंदी, पीतांबर पहन माथे पर चंदन लगा नंदोत्सव की मस्ती में मस्त होना चाहता था। बरसाना के गोपों का नंदगांव के गोपों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
3 of 5
नंदभवन में बधाई गाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
जगमोहन में नंदगांव-बरसाना के गोपों ने समाज गायन कर पहले तो नंद यशोदा को, फिर एक दूसरे को कृष्ण जन्म की बधाई दी। इस दौरान रंगीली आज बाजै अरी हेरी मां, बाजे बधाइयां बे सेइयां नंद दे दरबार, सुख बरसै री हेली जसुमति महल में आदि का गायन किया।
4 of 5
बांस पर चढ़कर बधाई देता गोस्वामी
- फोटो : अमर उजाला
नंद महल में प्रतीकात्मक मल्ल युद्ध हुआ। इसके बाद नंदगांव-बरसाना के लोगों का हास-परिहास शुरू हुआ। नंदभवन में एक गोस्वामी (भांड स्वरूप) ने 15 फीट ऊंचे बांस पर चढ़ कर कृष्ण-बलराम की ओर मुखकर 'तुम उदार सरिस देत न द्रव्य समार, ढांढ़ी हूं कुल चंद कौ आयौ नंद दरबार' का गायन कर बधाई दी।
भजन संध्या में भजनों की प्रस्तुति देते संगीताचार्य राधारमण गोस्वामी
- फोटो : अमर उजाला
संगीताचार्य राधारमण गोस्वामी एवं दिनेश गोस्वामी की जोड़ी को श्रोताओं ने जमकर सराहा। इस दौरान जशोदा जायौ ललना में वेदन मे सुनि आई, कान्हा जनम सुनि आई रे मैया दे दो बधाई, बाजे-बाजे री बधाई नंदगांव मगन भये नर नारी, यशोदा मईया के भयो नंद लाल बधाई आदि भजनों का गायन किया गया।