जय श्रीराम। जय श्रीराम। बिगड़े बनेंगे काम, बस लेते रहो राम का नाम...। रामभक्तों के जयकारों से बृहस्पतिवार की शाम जनकपुरी गुंजायमान रही। उत्साह, उल्लास और उमंग का मानो सैलाब आया हुआ था। बारिश से खराब हालात भी भक्तों के जोश को कम नहीं कर पाए।
पुष्पांजलि हाइट्स से शाम 6 बजे रामबरात जनकपुरी के लिए निकली। भगवान ने अपने परिजनों के साथ रथ पर जनकपुरी का भ्रमण किया। रघुनंदन जब मस्तक पर रत्न जड़ित मुकुट धारण कर रथ पर जनक महल के लिए निकले तो माहौल अलौकिक हो उठा। जनकपुरी में जहां-जहां से रामबरात निकली, लोगों ने पुष्प वर्षा की। रास्ते भर महिलाओं ने मंगल गीत गाए। ढोल-नगाड़ों की थाप पर राम भक्त नाच उठे। रात 8 बजे जनकपुरी के मुख्य मंच पर श्रीराम ने माता जानकी के साथ दर्शन दिए। जनकपुरी में राजा जनक के स्वरूप आलोक अग्रवाल, रानी सुनयना की स्वरूप आरती अग्रवाल ने श्रीराम, उनके अनुजों और राजा दशरथ के स्वरूप संजय मित्तल और रानी कौशल्या की स्वरूप सपना मित्तल व बरातियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
2 of 7
तुलसी-शालिग्राम का विवाह
- फोटो : अमर उजाला
दयालबाग स्थित पुष्पांजलि हाइट्स बृहस्पतिवार को भगवान सियाराम के विवाह समारोह के उल्लास में डूबा रहा। दोपहर को परिसर में स्थित मंदिर के प्रांगण में तुलसी-शालिग्राम का विवाह संपन्न हुआ। पंडित वेद प्रकाश प्रचेता ने विवाह की रस्में पूरी कराईं। राजा जनक के स्वरूप आलोक अग्रवाल और रानी सुनयना की स्वरूप आरती अग्रवाल ने परिवारजनों संग कन्यादान लिया। तुलसी माता का पूजन कर दान दहेज दिया। आज मेरे राम की शादी है, ऐसा लगता है जैसे सारे संसार की शादी है..., आओ मेरी सखियों, मुझे मेहंदी लगा दो, मुझे रामचंद्र की दुल्हन बना दो..., आज तुलसी की शादी हमारे अंगना... भजन गाए गए। राजा दशरथ के स्वरूप संजय मित्तल, रानी कौशल्या की स्वरूप सपना मित्तल, रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष अतुल बंसल, उप मंत्री संजय तिवारी, अंजुल बंसल, ताराचंद, विजय प्रकाश गोयल, प्रवीन गर्ग, आनंद मंगल और प्रकाश चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 7
स्वरूपों की आरती करते जनक
- फोटो : अमर उजाला
स्वरूपों की उतारी आरती
राम बारात के जनकपुरी में पहुंचने पर बृहस्पतिवार सुबह श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद गर्ग के निवास पर भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों की विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने आरती उतारी। रामलीला कमेटी के मंत्री राजीव अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल और राहुल गौतम मौजूद रहे। जनकपुरी आयोजन समिति के संयोजक भरत शर्मा, राजीव जैसवाल, रामचरन शर्मा, दिनेश नौहवार, सुदीप गर्ग, ऐश्वर्य गर्ग, दयानंद यादव, अखिलेश धर गौड़, अखिल बंसल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
4 of 7
राम बारात
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को होगी विदाई
श्री जनकपुरी महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गर्ग ने बताया कि शुक्रवार (आज) को माता सीता की विदाई होगी। विदाई से पहले श्रीराम अपने अनुजों और सीता जी के साथ भव्य झांकियों में भक्तों को दर्शन देंगे। जनकपुरी से विदाई यात्रा रावतपाड़ा पहुंचेगी। इसके बाद मन:कामेश्वर नाथ के दर्शन कर सभी स्वरूप लाला चन्नौमल की बारहदारी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
जनक महल
- फोटो : अमर उजाला
डिजिटल दुनिया में छाई जनकपुरी
डिजिटल दुनिया में रामबरात और जनकपुरी महोत्सव छा गया है। श्री जनकुपरी महोत्सव कमेटी की आईटी सेल के प्रभारी जुगल श्रोत्रिया ने बताया कि दुनियाभर में 50,000 से ज्यादा भक्तों ने सोशल मीडिया पर रामबरात और जनकपुरी महोत्सव का सीधा प्रसारण देखा। अगले दो दिन में इनकी संख्या लगभग एक लाख तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
6 of 7
राम बारात
- फोटो : अमर उजाला
मालिश ने उतारी थकान
श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघभन के स्वरूपों ने पुष्पांजलि हाइट्स के सफायर टॉवर में थकान उतारी। भक्तों ने उनकी करीब एक घंटे तक मालिश की। इसके बाद आराम किया।
नेपाल में स्थित माता जानकी के मंदिर के रूप में बनाए गए जनक महल का सौंदर्य देखते ही बनता है। चमकती, दमकती जनकपुरी को देखने और प्रभु श्रीराम को निहारने के लिए भक्तों का हुजूम देर रात तक जनकपुरी पहुंचता रहा।