अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आगरा की सुबह योग की क्रिया ‘सूर्य नमस्कार’ से होगी। शहर में 300 से ज्यादा पार्कों में लोग अनलोम-विलोम करते नजर आएंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्य आयोजन एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। घरों में बैठे लोग फेसबुक के जरिए इसका लाइव प्रसारण देख सकेंगे। जानिए कैसे...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10000 लोग योगाभ्यास के लिए आने वाले हैं। क्रीडा भारती, आर्ट ऑफ लिविंग, ब्रह्माकुमारीज और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं इसमें शिरकत करेंगे। केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण राज्यमंत्री कृष्णाराज, अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रामशंकर कठेरिया, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण सिंह राणा भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
www.facebook.com/AuNewsAgra
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह छह से आठ बजे तक वृहत सामूहिक योग कार्यक्रम में मंडलायुक्त के. राममोहन राव, जिलाधिकारी गौरव दयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र दुबे सहित पुलिस और प्रशासन के सभी अधिकारी भी मौजूद होंगे। अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज (www.facebook.com/AuNewsAgra) पर इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। देखने के लिए आपको अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक करना होगा।
4 of 5
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम
- फोटो : अमर उजाला
इधर, सूचना एवं जन संपर्क विभाग की ओर से योग दिवस से संबंधित दो होर्डिंग एकलव्य स्टेडियम और प्रत्येक तहसील मुख्यालयों पर भी एक-एक होर्डिंग लगाया गया है। इसमें योग से संबंधित 11 आसनों को दर्शाया गया है। इसके अतिरिक्त सूचना निदेशालय द्वारा भेजी गई एलईडी वैन के माध्यम से मंगलवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर प्रचार-प्रसार किया गया।
वहीं योग दिवस पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की व्यवस्था की निगरानी में लिए छह मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके अलावा जलकल के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर पानी की समुचित व्यवस्था कराई गई है। नगर निगम की टीम ने छिड़काव के साथ-साथ चूना डालकर मैदान को पूरी तरह से तैयार कर दिया है।