फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग-योग के संग, ऐसे मनाया ब्रज में योग दिवस, देखें तस्वीरें

Sun, 21 Jun 2020 12:53 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 9
ताज के साए में योग करते किशोर - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को घर की छतों, आंगन और कॉलोनी के पार्कों में योगाभ्यास किया गया। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों ने प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग किया। क्रीड़ा भारती सहित जनपद की 24 संस्थाएं योगाभ्यास के इस महा आयोजन में शामिल हुई। ब्रज में इस बार भी पूरे उत्साह और कोरोना की एहतियात के साथ योगाभ्यास किया गया।
विज्ञापन

2 of 9
अमर उजाला द्वारा लगाए योग शिविर का शुभारंभ करते अतिथि - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आगरा में अरतौनी स्थित डावर शूज कंपनी परिसर में अमर उजाला का शिविर लगा। शिविर का शुभारंभ पूरन डावर व अन्य लोगों ने किया। 
 
विज्ञापन

3 of 9
अमर उजाला द्वारा लगाए योग शिविर सोशल डिस्टेंसिंग से योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया गया। डावर शूज कंपनी परिसर में लोगों ने सामाजिक दूरी बनाकर योग अभ्यास किया। यहां योग गुरु के निर्देशन में लोगों ने योग किया।

4 of 9
पंचवटी कॉलोनी में योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी स्थित पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग के लिए लोग पहुंचे और उन्होंने विधिवत योग किया।
 
विज्ञापन

5 of 9
पुलिस अधीक्षक ने परिवार के साथ योग किया - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मैनपुरी में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने परिवार के साथ योग किया।
विज्ञापन

6 of 9
पतंजलि योग केंद्र पर योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मैनपुरी पतंजलि योग केंद्र पर लोगों ने योग के आसन किए। 
 
विज्ञापन

7 of 9
एनसीसी कैडेट्स ने किया योगाभ्यास - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एके इंटर कॉलेज शिकोहाबाद के एनसीसी जवानों ने एनसीसी अधिकारी राजू सिंह कुशवाहा के साथ योग किया। राजूसिंह ने योग कराते हुए और आरोग्य सेतु से कोरोना के बचाव के लिए कैडेट्स को जानकारी दी। सभी को निशुल्क मास्क वितरित किए।
 

8 of 9
एटा में योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
एटा में लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए योग किया।
विज्ञापन

9 of 9
मथुरा में योग करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में योग दिवस पर पार्क-कॉलोनियों में कार्यक्रम हुए। कोरोना वायरस के चलते इस बार सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। महिलाओं ने यहां बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें