फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISI एजेंट युवती का प्रेम जाल: इसलिए आदर्श बना देश का दुश्मन, देने लगा खुफिया जानकारी; बस एक गलती और खेल खत्म

Thu, 12 Mar 2026 12:56 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के कागारौल क्षेत्र के युवक ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की महिला हैंडलर के जाल में फंसकर नौसेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक कर दी। यूपी एटीएस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लखनऊ में कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
 
विज्ञापन
1 of 7
लांस नायक आदर्श कुमार उर्फ लकी - फोटो : अमर उजाला।
फेसबुक पर आईएसआई हैंडलर युवती के जाल में फंसकर कागारौल के चीतपुर गांव के रहने वाले आदर्श उर्फ लकी ने नौसेना से संबंधित गोपनीय सूचनाओं को लीक किया था। दोस्ती के बाद व्हाट्सएप और मैसेंजर के माध्यम से वॉइस और वीडियो कॉल करता था। सूचनाएं देने के लिए खाते में रकम लेता था। इससे वह अपने शौक पूरे कर रहा था। आईएसआई हैंडलर के बारे में जानकारी मिलने के बाद 2 साल से एटीएस नौसेना के आरोपी जवान के बारे में गोपनीय जानकारी जुटा रही थी। शादी के बाद हनीमून के लिए वह दुबई गया था। वहां से लौटने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

केरल के कोच्चि में नेवल के दक्षिण कमांड में तैनात आरोपी आदर्श को सोमवार को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया था। उसे लखनऊ कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। उसने आईएसआई के हैंडलर को युद्धपोत की तस्वीर और लोकेशन भेजी थीं।

 
विज्ञापन

2 of 7
भारतीय नौसेना का जवान आदर्श कुमार के घर पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एटीएस के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने हैंडलर के रूप में कई युवतियों को एजेंट बना रखा है। उनके फेसबुक पर फर्जी नाम और पते से आईडी हैं। इनके माध्यम से सेना से जुड़े लोगों को जाल में फंसाया जाता है। उनकी फोटो भी उपलब्ध होती है। पाकिस्तानी एजेंट युवती सैन्य कर्मियों के संपर्क में आकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
भारतीय नौसेना का जवान आदर्श कुमार के घर पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सामान्य बातचीत से शुरू हुआ सिलसिला खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान में बदल जाता है। इसके लिए हैंडलर दो तरीके अपनाती हैं। एक तो संबंधित कर्मचारियों से प्यार भरी बातें करती हैं। हनी ट्रैप में लेकर अश्लील वीडियो काल भी करती हैं। कई बार जाल में फंसे व्यक्ति को ब्लैकमेल कर जानकारी हासिल की जाती है।

 

4 of 7
भारतीय नौसेना का जवान आदर्श कुमार के घर पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पाकिस्तान से चलता है हनी ट्रैप गैंग
एक साल पहले फिरोजाबाद की ऑर्डिनेंस फैक्टरी के चार्जमैन रविंदर को एटीएस ने गिरफ्तार किया था। उस पर भी गोपनीय सूचनाओं लीक करने का आरोप था। उसे नेहा शर्मा नाम की हैंडलर ने फेसबुक पर अपने जाल में फंसाया था। ऑर्डिनेंस फैक्टरी में उस समय गगनयान से संबंधित उपकरण तैयार किया जा रहे थे।
 
विज्ञापन

5 of 7
आरोपी आदर्श के चाचा समुन्द्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
तीन साल से हनी ट्रैप का शिकार बन रहा था नौसेना का जवान
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले भारतीय नौसेना के जवान आदर्श कुमार उर्फ लकी तीन साल पहले हनी ट्रैप का शिकार बना था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आईएसआई के हैंडलर ने आशी नामक महिला की आईडी बनाकर उसे फंसाया था। इसके बाद उससे व्हाट्सएप पर भी दोस्ती गांठी और उसका भरोसा जीतने के बाद युद्ध पोतों की तस्वीरें भेजने को कहा। तस्वीरें भेजने के बाद उसके बैंक खाते में कई बार में हजारों रुपये भेजे गए।

 
विज्ञापन

6 of 7
पिता बलवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
एटीएस को अंदेशा है कि आदर्श की तरह कुछ अन्य नौसैनिकों को भी आईएसआई ने हनी ट्रैप का शिकार बनाया है, जिसकी गहनता से छानबीन की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक आदर्श ने वर्ष 2021 में नौसेना में नौकरी हासिल की थी। इसके बाद उसकी तैनाती केरल के कोच्चि में दक्षिण नेवल कमांड में हुई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आरोपी के घर में रखीं आलू की बोरियां - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर उसकी गतिविधियां संदिग्ध होने पर खुफिया एजेंसियों ने निगरानी शुरू कर दी, जिसके बाद एटीएस को छानबीन करने को कहा गया। एटीएस ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट आदि खंगालने शुरू किए तो आईएसआई को सामरिक महत्व की सूचनाएं देने की पुष्टि हो गई। इस बीच आदर्श विवाह के लिए छुट्टी पर अपने घर आगरा आया और हनीमून के लिए दुबई गया था। वहां से लौटने पर एटीएस ने मंगलवार को उसे आगरा से पकड़ लिया। अब उससे रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें