आतंकियों के खिलाफ एयर स्ट्राइक के बाद भारतीय सेना ने आतंक पर जोरदार प्रहार के लिए इंडोनेशिया की सेना के साथ संयुक्त अभ्यास ‘गरुड़ शक्ति’ शुरू किया है। यह संयुक्त अभ्यास आगरा में हो रहा है। देखिए सेना के जज्बे, जुनून और जांबाजी की जानदार तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 5
गरुड़ शक्ति अभ्यास करते सेना के जवान
आगरा में 10 दिनों तक दोनों सेनाओं के संयुक्त अभ्यास में शहरी और अर्ध शहरी इलाकों में आतंक के खिलाफ काउंटर ऑपरेशन पर जोर दिया जा रहा है। पैरा बिग्रेड के साथ 18 मार्च तक यह अभ्यास चलेगा।
विज्ञापन
3 of 5
गरुड़ शक्ति अभ्यास करते सेना के जवान
दुनिया भर में सेना के सामने बढ़ रही आतंक की चुनौतियों के मद्देनजर इंडोनेशिया और भारत की सेनाओं ने संयुक्त अभ्यास गरुड़ शक्ति के जरिए आपस में नई तकनीक, आपरेशन के दौरान आने वाली दिक्कतों और तरीकों को साझा किया।
4 of 5
गरुड़ शक्ति अभ्यास करते सेना के जवान
इस अभ्यास से दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी समझ भी विकसित हुई है। भारत की पैरा बिग्रेड के डिजास्टर टास्क फोर्स ने अक्तूबर में इंडोनेशिया के पालू क्षेत्र में आए भूकंप और सुनामी के दौरान राहत कार्य में हिस्सा लिया था।