फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT Raid in Agra: 'गरीबी' की आड़ में करोड़ों का लेनदेन, मीट निर्यातक के कर्मचारी कैसे बने करोड़पति ?

Tue, 08 Nov 2022 02:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के प्रतिष्ठानों पर आयकर की जांच - फोटो : अमर उजाला
आगरा के मीट निर्यातक एचएमए ग्रुप और पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की जांच मंगलवार को भी जारी है। आयकर अफसरों को जांच में कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। मीट निर्यात के लिए एचएमए ग्रुप ने ‘मुखौटा’ कंपनियों के जरिए भुगतान किए और गरीब कर्मचारियों के बैंक खाते खुलवा कर उनमें करोड़ों रुपये का लेनदेन किया है। इसका खुलासा तब हुआ, जब आयकर अधिकारी पैरामिलिट्री फोर्स के साथ सोमवार को मंटोला में एचएमए ग्रुप के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी इसरार के घर पर पहुंचे। उसके खाते से करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया है, जबकि इसरार की आर्थिक स्थिति ऐसी है। वह दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी है। सोमवार को हंगामे के कारण आयकर अधिकारी पूछताछ के लिए इसरार को ले नहीं जा सके थे। आयकर विभाग ने इसरार को अपना पक्ष रखने के लिए दो दिन का वक्त दिया है। माना जा रहा है कि आयकर जांच में और भी कई खुलासे हो सकते हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
आयकर छापा - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो की एचएमए ग्रुप में मुंडापाड़ा निवासी इसरार अहमद दैनिक वेतनभोगी के रूप में काम करता है। उसका बैंक खाता भी कंपनी ने ही खुलवाया, लेकिन उसके खाते से बड़ी रकम का लेनदेन चल रहा है। यह तब पता चला जब आयकर विभाग ने उसे नोटिस जारी किया। सोमवार शाम छह बजे आयकर विभाग की छह कारों में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ अधिकारी इसरार अहमद के घर पहुंचे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
आयकर छापा - फोटो : अमर उजाला
अचानक फोर्स देखकर लोग चौंक गए और कारण पूछा। आयकर अधिकारियों ने करोड़ों के लेनदेन के बारे में जानकारी के लिए इसरार को अपने साथ ले जाने का दबाव बनाया। इस पर स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। विरोध को देखते हुए इसरार के घर पर नोटिस लगाकर जवाब देने के लिए कैंप कार्यालय पर बुलाया है। 

4 of 5
आयकर छापा - फोटो : अमर उजाला
आयकर अधिकारियों को एचएमए ग्रुप के इसरार अहमद समेत 14 कर्मचारियों के खातों में बड़ा लेनदेन मिला है। इन कर्मचारियों के हस्ताक्षर से भुगतान किया जा रहा था। माना जा रहा है कि ‘मुखौटा’ कंपनियों में इन कर्मचारियों को डायरेक्टर बनाया गया है। मीट निर्यात के लेनदेन में इन्हीं कंपनियों का उपयोग किया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयकर छापा - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो और उनके परिजन के एचएमए ग्रुप पर मंगलवार को भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। आयकर विभाग की जांच शाखा की सर्च में विभागीय टीमों को कई वित्तीय अनियमितताएं मिली हैं। अनियमितताओं का ब्योरा लेखा पुस्तकों का मिलान अन्य दस्तावेजों के साथ होने के बाद ही हो सकेगा। 60 घंटे से चल रही आयकर कार्रवाई मंगलवार रात तक पूरी होने के आसार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें