फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर इंस्पेक्टर आत्महत्या केस: लाश देख बेहोश हो गई पत्नी, बेटे ने की बेहद ही अशोभनीय हरकत; पुलिस भी रह गई सन्न

Fri, 08 May 2026 03:14 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के आयकर भवन से कूदकर जान देने वाले सुरेश चंद मौर्या लंबे समय से मानसिक तनाव में थे और उनका इलाज चल रहा था। घटना के बाद बेटे की हरकत और पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
1 of 7
आयकर इंस्पेक्टर आत्महत्या केस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के संजय प्लेस स्थित आयकर भवन की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने वाले सुरेश चंद माैर्या कोरोना काल से ही तनाव में थे। उनका उपचार मनोचिकित्सक से चल रहा था। परिवार में भी कलह हो रही थी। यह जानकारी पुलिस को परिजन और सहयोगियों से पूछताछ में पता चली है। हालांकि अभी पत्नी और बेटे से पूछताछ की जानी है। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल और ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों का भी सहारा ले रही है।

सुरेश चंद की माैत की जानकारी पर आयकर विभाग के उच्चाधिकारी व कई कर्मचारी पहुंच गए। थाना हरीपर्वत पुलिस ने साथी कर्मचारियों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, कुछ कर्मचारियों ने बताया कि सुरेश चंद कोरोना काल में ही तनाव में आ गए थे। इसकी क्या वजह थी यह कोई नहीं जानता। उनका मनोचिकित्सक से उपचार चला तो हालत में सुधार हो गया। मगर बीच-बीच में फिर से तनाव में आ जाते थे। पुलिस अब यह पता कर रही है कि उनके तनाव में आने के पीछे क्या वजह थी।
विज्ञापन

2 of 7
आयकर इंस्पेक्टर आत्महत्या केस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बंद था छत पर जाने का दरवाजा
आयकर भवन सात मंजिला है। छत का दरवाजा बंद था। इस कारण छत पर नहीं जाया जा सकता था। सुरेश चंद की चप्पल सातवीं मंजिल की सीढ़ियों पर मिली थीं। जिस समय वो आए थे, उस समय ऑफिस बंद था। कर्मचारी और अधिकारी जा चुके थे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई है। आशंका है कि वो चप्पल उतारने के बाद रेलिंग पर चढ़े और कूद गए।
विज्ञापन

3 of 7
बेटे की हरकत से पुलिस के मन में सवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे की हरकत से पुलिस के मन में सवाल
सुरेश चंद का बेटा सूरज रायबरेली से बीटेक कर रहा है। बेटी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। घटना की जानकारी पर बेटा और पत्नी अलका पहुंचे थे। पति के शव को देखकर पत्नी बेहोश हो गईं। उधर, बेटे ने आते ही कुछ ऐसा कहा कि पुलिस के मन में कई सवाल आ गए। वह शव के पास जाकर अशोभनीय हरकत करने लगा। उसे पुलिस ने पकड़ा। उसे दूर कर दिया। उधर, टैक्स रिकवरी इंस्पेक्टर के घर पर भी लोगों की भीड़ लग गई। परिवार के लोगों के मुताबिक, शाम को सुरेश चंद काम से जाने की कहकर निकले थे। उन्हें नहीं पता था कि वो ऐसा कुछ कर देंगे।

4 of 7
पत्नी हुई बेहोश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने घटनास्थल पर लगाई पीली पट्टी
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबसे पहले पीली पट्टी लगवाई। फॉरेंसिक टीम को बुलाया। सातवीं मंजिल से गिरने की वजह से खून के छींटे सीढ़ियों के पास की दीवार पर भी थे। टीम ने साक्ष्य संकलन किया। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि कर्मचारी की कॉल डिटेल भी निकालेंगे। यह देखा जाएगा कि उन्होंने आखिरी बार किसी से बात तो नहीं की थी। क्या किसी को उनके इस कदम के बारे में पता था या नहीं। इसके अलावा व्हाट्सएप चैट भी खंगाली जाएगी।
विज्ञापन

5 of 7
घर पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश
विभागीय सूत्रों के अनुसार आयकर निरीक्षक ने करीब दो साल पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी। उस समय उन्होंने अपने आवास पर ही जहरीला पदार्थ पी लिया था। सूचना पर परिजन काॅलोनी में रह रहे साथी अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचाया था। इसके बाद से उनका एक मानसिक रोग चिकित्सक के साथ इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

6 of 7
आयकर इंस्पेक्टर का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वॉकआउट की वजह से खाली था परिसर
आयकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को वॉकआउट का आह्वान किया था। इसकी वजह से कई कर्मचारी व अधिकारी दोपहर बाद ही कार्यालय छोड़कर चले गए। चूंकि मौर्या बृहस्पतिवार को कार्यालय नहीं आए थे, इसलिए किसी ने ऐसी घटना के बारे में सोचा भी नहीं। वहीं, दूसरी मंजिल पर उनका कार्यालय होने की वजह से सुरक्षाकर्मियों ने भी सातवीं मंजिल पर जाने का अंदाजा नहीं लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पत्नी ने तोड़ दीं चूड़ियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी ने तोड़ दीं चूड़ियां
पत्नी ने आयकर भवन में पहुंचने पर पति का शव देखकर अपनी चूड़ियां तोड़ना शुरू कर दिया। वह रोये जा रही थीं। उन्हें किसी तरह लोगों ने संभाला। यह देखकर लोग भावुक हो गए। बेटी सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें