फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बांकेबिहारी मंदिर हादसे को लेकर IB ने जुटाए तथ्य, प्रशासनिक चूक और अधिकारियों की लापरवाही का जिक्र

Tue, 23 Aug 2022 08:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में हुआ था हादसा - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की मंगला आरती के समय हुए हादसे को लेकर खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। हादसे से संबंधित सभी तथ्यों को जुटाया जा रहा है। कहां भूल हुई और हादसे के कारणों की रिपोर्ट तैयार कर शासन और केंद्र को भेजी गई है। इस रिपोर्ट में प्रशासनिक चूक होना बताया गया है। 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के समय भगदड़ के दौरान महिला और पुरुष श्रद्धालु की जान चली गई, जबकि पचास से अधिक लोग घायल हुए। इनमें 7 गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय डीएम, एसएसपी और नगर आयुक्त परिवार के साथ मंदिर की दूसरी मंजिल पर गलियारे में मौजूद थे और वीडियो बना रहे थे। हादसे के बाद आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) ने केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। सूत्रों के अनुसार इस रिपोर्ट में आईबी ने प्रशासनिक लापरवाही को हादसे का कारण माना है। वहीं हादसे के दौरान अधिकारियों द्वारा वीडियो बनाए जाने को उनकी सबसे बड़ी कमी बताया गया है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
बांकेबिहारी मंदिर से निकलते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
सूत्र बताते हैं कि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में वर्ष में एक बार मंगला आरती होती है। इस मंगला आरती के दौरान होने वाली भीड़ के बारे में प्रशासन और पुलिस के अधिकारी सही आंकलन ही नहीं कर सके। निकास और प्रवेश गेटों से आने और जाने वाली भीड़ को कंट्रोल करने में भी चूक हुई। 
 
विज्ञापन

3 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
निकास गेट से लोगों के प्रवेश दिए जाने के साथ उस वक्त एक अधिकारी द्वारा अपने परिवार के साथ वीआईपी गैलरी में दर्शन कराए जाने का भी रिपोर्ट में जिक्र किया गया है। वहीं रिपोर्ट में हादसे के दौरान मंदिर की ऊपरी मंजिल के गेट बंद करने के साथ गेट नंबर पांच को किन हालातों में बंद किया गया, इसे भी शामिल किया गया है।

4 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
 रिपोर्ट में यह भी शामिल किया गया है कि जिला प्रशासन और पुलिस मंगला आरती से पहले आने वाले लोगों की भीड़ का अंदाजा नहीं लगा सकी। 
 
विज्ञापन

5 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इधर एलआईयू (स्थानीय अभिसूचना इकाई) ने भी शासन को अपनी रिपोर्ट भेजी है। इस रिपोर्ट में भीड़ को एक साथ प्रवेश दिए जाने पर सवाल उठाए गए हैं। कहा गया है कि अगर भीड़ को नियंत्रित कर टुकड़ों में भेजा गया होता तो शायद हादसे को रोका जा सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

चार स्तरीय हो रही जांच 

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में हादसे के बाद कई स्तर पर जांच शुरू हो गई है। प्रदेश के योगी आदित्यनाथ ने पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की अध्यक्षता में जांच टीम में अलीगढ़ के कमिश्नर गौरव दयाल को सदस्य बनाया गया है। वहीं एक जांच डीएम और एसएसपी के द्वारा की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री के कहने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण भी अपने स्तर से हादसे की जांच कर रहे हैं। इधर आईबी और एलआईयू ने भी अपनी जांच रिपोर्ट केंद्र और राज्य सरकार को भेजी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें