एक महिला के लिए इससे बुरा वक्त क्या हो सकता है, जब वो गर्भवती थी, तब उसके पति ने पीटकर घर से निकाल दिया। संतान के जन्म के बाद भी उसे देखने नहीं आया। आगरा की रहने वाली एक महिला इसी पीड़ा से गुजर रही है। सात दिन की बेटी को आंचल में छिपाए पीड़ित महिला मंगलवार को महिला थाने पहुंची। उसने बताया कि पति और ससुरालवालों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया है। अब तो बेटी पैदा होने के बाद ससुरालवाले उसे नहीं रखेंगे। बेटा पैदा होता तो पति मुझे लेने भी आ जाता। बेटी के जन्म के सात दिन हो गए, उसने खबर तक नहीं ली। अब वह इस बेटी को लेकर कहां जाए। कैसे इसका पालन-पोषण करें। यह कहते हुए वह फफक पड़ी। उसके साथ आई बड़ी बहन ने उसे संभाला।