फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को फंदे पर लटका देख पति ने भी दी जान, आठ महीने पहले हुई थी शादी

Sat, 29 Jun 2019 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
पूनम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कमरे में पत्नी को फंदे पर लटका देख पति ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। दंपति की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल दोनों की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अरविंद्र (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव मंगदपुर निवासी अरविंद्र पुत्र तोताराम की शादी पूनम पुत्री महेश निवासी गांव परसूती का नगला आगरा से आठ माह पूर्व हुई थी। परिजनों के अनुसार गुरुवार शाम पति अरविंद बाजार सब्जी लेने गया था, तभी पूनम ने घर के कमरे में पंखे से फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

3 of 5
अरविंद और पूनम के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पति जब बाजार से लौट के आया तो देखा पत्नी पूनम फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली, जिसे देख कर पति अरविंद ने पड़ोस के गांव विक्रमपुर के पास एक पेड़ पर फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

4 of 5
अरविंद और पूनम की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पति पत्नी की आत्महत्या से गांव और परिजनों में सनसनी फैल गई। तत्काल ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दंपति के शव फांसी के फंदे से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं होने से पुलिस भी असमंजस में है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाह पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो मायके जाने को लेकर अक्सर विवाहिता पति से झगड़ा करती थी, जिससे गृह क्लेश भी रहता था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें