फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताज के दीदार को उमड़ी पर्यटकों की भीड़, एक घंटे में मिला टिकट... दो घंटे में प्रवेश, देखें तस्वीरें

Sat, 15 Oct 2022 10:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
पीईटी (प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट) परीक्षा के अभ्यर्थियों का हुजूम उमड़ने से शनिवार को ताजमहल पर पूरे दिन भारी भीड़ रही। सुबह से ही सैलानियों का सैलाब उमड़ आया। पुलिस, सीआईएसएफ और एएसआई कर्मचारी पूरे दिन जूझते रहे। देश के कोने-कोने से आए सैलानियों को ताज पर टिकट खरीदने में ही एक घंटे से ज्यादा का समय लगा, जबकि प्रवेश के लिए दो घंटे तक वह सुरक्षा जांच कतार में रहे। प्रवेश और टिकट की कतारें इतनी लंबी थीं कि नीम तिराहे तक पहुंच गईं। गेट पर भारी भीड़ के दबाव के कारण कई बच्चे दब गए तो कइयों को कंधे पर बैठाकर रेलिंग के पार किया गया। विदेशी सैलानियों के प्रवेश की कतार अलग है, पर वह भी भीड़ के कारण घंटों में प्रवेश कर सके। ताजमहल पर शनिवार सुबह से शाम तक 33,145 पर्यटकों ने टिकट खरीदकर प्रवेश किया। इनमें से टिकट काउंटर पर 17,272 पर्यटक तो ऑनलाइन 15,873 ने टिकट लिया। 
विज्ञापन

2 of 7
ताजमहल के गेट पर पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पूर्वी गेट की तुलना में पश्चिमी गेट पर भीड़ ज्यादा रही। आईटीडीसी रेस्टोरेंट के सामने पश्चिमी गेट पर टिकट की और सहेली बुर्ज की ओर प्रवेश की कतार लगी रहीं। पीईटी परीक्षा के अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा थी, जो अपने साथ बड़े बैग लेकर ताज में पहुंच गए। सुरक्षा जांच कतार में बड़े बैग का सामान चेक करने में समय लगा, जिससे गेट पर प्रवेश का दबाव बढ़ गया। शाम तक ताज में मारामारी मची रही। बुजुर्ग और बच्चों के लिए शनिवार को ताजमहल पर प्रवेश बुरे अनुभव की तरह रहा। 
विज्ञापन

3 of 7
ताजमहल के गेट पर पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

अन्य स्मारकों से कर्मचारी बुलाए

अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि हमने ताज पर अन्य स्मारकों से कर्मचारियों को बुलाकर तैनात किया, वहीं सीआईएसएफ ने भी जवानों की संख्या बढ़ाई है। रविवार को सभी की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। सभी स्मारकों से कर्मचारियों को रविवार को भी बुलाया जाएगा। 

4 of 7
कतार में लगे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

स्मारक     - पर्यटक

ताजमहल  -  33,145
आगरा किला -   7558
सिकंदरा   -- 1479
एत्माद्दौला    634
महताब बाग -   436
रामबाग  -  124
मरियम टूम   - 41
विज्ञापन

5 of 7
कतार में लगे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

ताज के टिकट यहां से करा सकते हैं बुक

रविवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की वेबसाइट asipayumoney.com के साथ पेटीएम, बुक माई शो, अमेजन, मेक माई ट्रिप और एएसआई आगरा सर्किल की वेबसाइट या एप के जरिए ताजमहल या अन्य स्मारकों का टिकट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

होटल, पार्किंग, स्टेशन पर भी क्यूआर कोड

एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल के मुताबिक, अगर स्मार्ट फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल करना आता है तो शिल्पग्राम पार्किंग से ताज तक 28 क्यूआर कोड, अमरूद टीला पार्किंग से पश्चिमी गेट तक 40 क्यूआर कोड और शहर के 100 होटलों, तीनों रेलवे स्टेशनों पर ताजमहल के टिकट के लिए क्यूआर कोड लगाए गए हैं। पर्यटक इन्हें स्कैन करके टिकट बुक कर सकते हैं। इससे उन्हें काउंटरों पर भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ताजमहल के गेट पर पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी गेट पर मीना बाजार लॉकर में रखें बैग

शनिवार को पीईटी परीक्षा के अभ्यर्थियों की चेकिंग के दौरान उनके बैग लॉकर में रखने के लिए कहा गया। इससे स्थितियां बिगड़ीं। अभ्यर्थियों और उनके साथ आए परिजनों को चेकिंग के बाद फिर से दोबारा सुरक्षा जांच कतार में लगना पड़ा। इससे भीड़ बनी रही। एएसआई का कहना है कि पश्चिमी गेट पर नीम तिराहे के नजदीक लाल पत्थरों से बने मीना बाजार में एडीए के लॉकर में बड़े बैग रखवा सकते हैं। इससे सुरक्षा जांच में दोबारा नहीं लगना होगा। सुरक्षाकर्मी बड़े बैग ताज के अंदर नहीं ले जाने देते। प्रतिबंधित चीजों को खुद ही बाहर रख दें। जांच में जितना कम समय लगेगा, उतना प्रवेश आसान हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें