फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में तूफान का कहर, महिला समेत तीन की मौत, 10 लोग घायल

Thu, 10 May 2018 10:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नौहझील (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 7
तूफान से तबाही - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में बुधवार को तूफान आ गया। सुरीर इलाके में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। तूफान के चलते कई मकान, सैकड़ों पेड़ और खंभे भी गिर गए। नौहझील इलाके में करीब 40 किलोमीटर क्षेत्र में गांव चांदपुर खुर्द, रायपुर, खुशलागढ़ी, मरहला मुक्खा, दलितपुर, मानागढ़ी आदि गांवों से तूफान गुजरा। जानकारी के मुताबिक, तूफान का असर इस इलाके में करीब 20 मिनट तक रहा। सबसे पहले तेज आंधी चली। इसके बाद तूफान के वेग में इजाफा होता चला गया।
विज्ञापन

2 of 7
तूफान से तबाही - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की दोपहर से ही मौसम बिगड़ने लगा। शाम को करीब पांच बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बरसात शुरू हो गई। नौहझील में तो ओले भी गिरे। कई पुराने पेड़ यहां गिर गए। बिजली के पोल भी उखड़ गए। 
विज्ञापन

3 of 7
बिजली का खंभा गिरा - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली सुरीर के गांव मरहला निवासी 40 वर्षीय भगवती भूसा लेने के लिए गांव खंजरावास को ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर निकला था। रास्ते में तूफान के चलते गांव खंजरावास के पास साइड से ट्रैक्टर खड़ा करके ट्राली की तरफ जाकर खड़ा हो गया। अचानक ट्रॉली पलट गई। उसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई।  

4 of 7
तूफान से तबाही - फोटो : अमर उजाला
बलदेव के गांव अबैरनी के मौजा लोहरा में बिजली का पोल गिरने से 50 वर्षीय मुखत्यारी देवी पत्नी रामस्वरूप की मौत हो गई। मुखत्यारी देवी पड़ोस के गांव छौली की रहने वाली थी। वो लोहरा में मजदूरी करने के लिए गई थी। जिस वक्त आंधी आई वह जंगल में थी। अचानक बिजली का पोल महिला के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन

5 of 7
तूफान में गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
उधर, टैंटीगांव निवासी 55 वर्षीय शकुंतला पत्नी छैलाराम कराहरी रोड पर भैंस चरा रही थी। तूफान के चलते बिजली का पोल गिरने से नीचे दबी उनकी मौत हो गई। वहीं गांव नगला रायसी में दीवार गिरने से बाला देवी घायल हो गई। 
विज्ञापन

6 of 7
आंधी आने से पसरा अंधेरा - फोटो : अमर उजाला
राया के गांव करेटिया में 50 वर्षीय गुल्लड़ स्कूल की दीवार के किनारे खड़ा था। दीवार गिरने से वो घायल हो गया। पहले मथुरा लाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया है। मल्हान अड्डा पर दीवार गिर जाने से ब्रजलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तूफान से तबाही
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि तूफान के चपेट में आने से दोनों की मौत हुई है। वहीं बाजना टोल पर शीशे टूट जाने से गौरव कुमार, सुधीर कुमार घायल हो गए हैं। जिलेभर में 10 लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें