फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra : ताजनगरी में चूहों की वजह से पांच परिवारों पर मंडराया खतरा, लोगों ने लगाई मदद की गुहार

Fri, 29 Jul 2022 05:45 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
अपनी बेबसी पर रो पड़ी बुजुर्ग महिला - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पुराने शहर के सिंगी गली में चूहों की वजह से पांच मकानों के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। ये मकान बेहद जर्जर स्थिति में आ गए, जिनमें बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं। दीवारों और छत के जोड़ में दरारों के कारण इनके कभी भी धराशाई हो जाने की आशंका है। मकान में रहने वाले लोगों ने छतों को गिरने से बचाने के लिए बल्लियों को लगा रखा है। सिंगी गली के कोरिया गली निवासी कमला देवी के घर की दीवारों में दरारें आ चुकी हैं। बृहस्पतिवार को यमुनापार में मकान गिरने का हादसा हुआ तो सिंगी गली के लोग भी दहशत से भर गए। अमर उजाला की टीम पहुंची तो कमला देवी अपने मकान की दरारों को दिखाते दिखाते रो पड़ीं। जर्जर मकानों में रहने वाले परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर है, जिससे वह मरम्मत कराने में असमर्थ हैं। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। 




 
विज्ञापन

2 of 5
जर्जर मकान में रहता है परिवार - फोटो : अमर उजाला
कमला देवी के मुताबिक गली के पास से नाला निकला है, वहीं चूहों ने जमीन खोखली कर दी, जिससे बारिश का पानी अंदर समाता चला गया। संभव है कोई और भी वजह हो, पर जैसी दरारें घरों में आई हैं, उसकी मरम्मत कराना मुश्किल और बेहद खर्चीला है। 
विज्ञापन

3 of 5
जमीन धंसने से दीवारों में आईं दरारें - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होने के करण बेबस हैं। सिंगी गली में दो फीट की गली में छज्जों और छतों को रोकने के लिए बल्लियों को लगा रखा है। यहां रहने वाले लोगों को डर है कि कहीं हादसा न हो जाए। 

4 of 5
जर्जर स्थिति में है मकान - फोटो : अमर उजाला
संगीता देवी ने कहा कि हमारे पास इतने पैसे नहीं कि छत या दीवार गिराकर दोबारा बना सकें। पीएम आवास योजना में मदद दी जाए। आशा देवी ने कहा कि बारिश होते ही हर समय डर लगता है कि कहीं हादसा न हो जाए। यमुनापार की घटना के बाद और डर लगने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छत और दीवारों में आईं दरारें - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय निवासी मोनू नौटियाल ने कहा कि मकानों की नींव में पानी पहुंच रहा है। इसकी जांच हो कि यह पानी कहां से अंदर जा रहा है। चूहे हों या नाली की लीकेज, पता तो चले। पार्षद रवि माथुर ने कहा कि यहां चूहों ने मिट्टी खोखली कर दी, जिसमें बारिश का पानी समाने लगा। उसी वजह से दरारें आई हैं। लोग आवेदन करें, पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें