फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सेवानिवृत्त बैंककर्मी को लगा हरियाला का ऐसा शौक, घर को बना दिया ग्रीन हाउस, लोग कहते हैं ग्रीन मैन

Fri, 25 Nov 2022 03:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ग्रीन हाउस - फोटो : अमर उजाला
फुलवारी और हरियाली का शौक ऐसा कि घर को ही ग्रीन हाउस में तब्दील कर दिया। इस शौक की वजह से सेवानिवृत्त बैंककर्मी चंद्रशेखर को अब ग्रीनमैन कहा जाता है। चंद्रशेखर अपना ज्यादातर समय खुद से तैयार किए गए ग्रीन हाउस में ही बिताते हैं। 

700 वर्ग गज में बना है घर 

शाहगंज के भोगीपुरा निवासी ग्रीनमैन चंद्रशेखर शर्मा ने 700 वर्ग गज में बने घर को ग्रीन हाउस में तब्दील कर दिया है। यहां उन्होंने सभी बाहरी दीवारों पर बोगनबिलिया, चंपा, मधु मालती, चमेली, बेला और कनेर के पौधे लगाए हैं। कई जगह करेले, सेम और तोरई की बेल है, जो फूलदार कील की मदद से दीवार पर चढ़ाई है। यह दीवार पर नौ से 12 इंच तक चौड़ाई में है। आंगन की चारों दीवारों पर बेल के साथ नीबू, किन्नू, नारंगी लगाए है।
 
विज्ञापन

2 of 5
बैंककर्मी चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने इसके अलावा अशोक का पेड़ भी लगाया है। सेवानिवृत्त बैंककर्मी चंद्रशेखर बताते है कि उन्हें बागवानी का शौक तो बचपन से ही था।
विज्ञापन

3 of 5
ग्रीन हाउस - फोटो : अमर उजाला
उन्होने बताया कि 1993 में सर्किट हाउस में लगी पुष्प प्रदर्शनी में मिले एक चैलेंज के बाद उन्होंने अपने घर में एक बगिया बनाई। 
 

4 of 5
ग्रीन हाउस - फोटो : अमर उजाला
इसको देखने के लिए विदेशी पर्यटक भी आ चुके है। 2020 में आगरा के ईपीएफओ कमिश्नर आरके पाल ने उन्हें ग्रीन मैन की उपाधि से सम्मानित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ग्रीन हाउस - फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि आगरा के खारे पानी के करण जीरोफाइट पौधों के साथ कैक्टस, देसी गुलाब फाइकस परिवार के पौधे लगाए है। इनसे भरपूर ऑक्सीजन मिलती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें