आगरा में एतिहासिक राम बारात धूमधाम से निकाली गई। रावतपाड़ा लाला चन्नोमल की बारादरी से प्रभु श्रीराम की वर यात्रा शाम करीब छह बजे प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में सबसे पहले दो ऊंटों पर सवार लोग नगाड़े बजाते चल रहे थे। उनके पीछे कौशल नरेश राजा दशरथ के गौरवशाली वंश की पताका लेकर पीछे छह घुड़सवार सिपाही थे। इनके पीछे विघ्न विनाशकर गणेश जी बारात शुभता की बौछार करते चल रहे थे। उनके पीछे मनमोहक झांकियों को सिलसिला प्रारंभ हुआ, जो काफी लंबा था।
विज्ञापन
तस्वीरें: धूमधाम से निकली एतिहासिक राम बारात, रघुवर के स्वागत में भव्य रूप से सजी जनकपुरी
2 of 15
राम बारात
- फोटो : अमर उजाला
प्रभु श्रीराम और उनके तीनों भाइयों के शृंगार के बाद सर्वप्रथम उनकी आरती जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार, एसएसपी अमित पाठक, एडीएम सिटी केपी सिंह, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने की। इसके बाद एक-एक कर तीनों भाइयों को रथों पर विराजमान किया गया। सबसे पहले राजकुमार शत्रुघ्न, उनके बाद राजकुमार भरत, इसके बाद लखन लाल और अंत में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम दिव्य रथ पर विराजमान हुए।
विज्ञापन
तस्वीरें: धूमधाम से निकली एतिहासिक राम बारात, रघुवर के स्वागत में भव्य रूप से सजी जनकपुरी
3 of 15
राम बारात
- फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा और आरती करके स्वागत किया गया। दूल्हा बने श्रीराम को दर्शन पाकर हर कोई स्वयं को धन्य मान रहा था। बारात में आगरा ही नहीं आसपास के जिलों और प्रदेशों से लोग शामिल हुए। बाराती बैंडों की मधुर धुन पर नाचते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में करीब 110 झांकियां और 15 बैंड शामिल हुए। बारात का संचालन अतुल बंसल, संजय तिवारी, आनंद मंगल, मुकेश जौहरी, प्रकाश चंद, ताराचंद, अंजुल बंसल ने किया।
तस्वीरें: धूमधाम से निकली एतिहासिक राम बारात, रघुवर के स्वागत में भव्य रूप से सजी जनकपुरी
4 of 15
राम बारात
- फोटो : अमर उजाला
वर यात्रा में चारों भाइयों राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के शृंगार का भी विशेष महत्व है। चारों भाई दूल्हा बने राजसी शृंगार में नजर आये। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम रत्न जड़ित कमल मुकुट धारण किए हुए थे। सूर्य अपनी आभा बिखेर रहा है तथा भगवान का मुख शृंगार अनोखी आभा लिये हुए था।
विज्ञापन
तस्वीरें: धूमधाम से निकली एतिहासिक राम बारात, रघुवर के स्वागत में भव्य रूप से सजी जनकपुरी
5 of 15
राम बारात
- फोटो : अमर उजाला
शेषावतार लक्ष्मण रत्न जड़ित मुकुट धारण किए हुए थे, उनके मुकुट पर शेषनाग विराजमान थे। भरत के मुकुट पर कमल का फूल अपनी अद्भुत छंटा बिखेर रहा था। भ्राता शत्रुघ्न के मुकुट पर भी मध्य में कमल के फूल बना हुआ था, वो चांदी का रत्न जड़ित मुकुट धारण किए हुए थे।
विज्ञापन
तस्वीरें: धूमधाम से निकली एतिहासिक राम बारात, रघुवर के स्वागत में भव्य रूप से सजी जनकपुरी
6 of 15
राम बारात
- फोटो : अमर उजाला
श्रीराम की बारात में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जगन प्रसाद गर्ग, राहुल गौतम, विधायक चौधरी उदयभान सिंह, योगेंद्र उपाध्याय, महेश गोयल, पार्षद वर्षा शर्मा, रवि माथुर, राकेश जैन, दिनेश बंसल, भगवानदास बंसल, विष्णु दयाल बंसल, अजय शुक्ला, मुकेश तारवाले, विनोद जौहरी, टीएन अग्रवाल, मुकेश जौहरी, राकेश अग्रवाल, प्रवीन स्वरूप, अनुराग शुक्ला, सीताराम सिंघल, प्रवीन गर्ग, संजय बंसल, योगेश गुप्ता, विशन माहेश्वरी, मनोज अग्रवाल, कृष्ण मुरारी बल्ले, मनोज माहेश्वरी, गिरधरशरण अग्रवाल, राजेश शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
तस्वीरें: धूमधाम से निकली एतिहासिक राम बारात, रघुवर के स्वागत में भव्य रूप से सजी जनकपुरी
7 of 15
राम बारात
- फोटो : अमर उजाला
शोभयात्रा में मुख्य आकर्षण चांदी का रथ था, जिसमें माता लक्ष्मी भगवान विष्णु के साथ विराजमान थीं। उनके पीछे बिहारी जी की नयनाभिराम झांकी थी। महाराजा दशरथ (अजय बंसल अपने भ्राता नवनीत बंसल, संजय बंसल, तरुण बंसल व अपने पुत्र गौरव तथा प्रपौत्र आयांश, शिवांश के साथ चल रहे थे) रथ पर सवार थे। एक बग्घी पर सचिव सुमंत सवार थे। उनके पीछे ऋषि विश्वामित्र और भगवान राम के कुलगुरु वशिष्ठ सबको आशीर्वाद देते चल रहे थे।
तस्वीरें: धूमधाम से निकली एतिहासिक राम बारात, रघुवर के स्वागत में भव्य रूप से सजी जनकपुरी
8 of 15
राम बारात
- फोटो : अमर उजाला
राम बारात में कई झांकियों भी शामिल हुईं। इनमें सोता हुआ कुंभकरण, लव-कुश रामायण का वृतांत सुनाते हुए, धनुष यज्ञ, मां गंगा, गणेश जी की आरती करता हुआ चूहा, भगवान का विजय रथ, पूतना कृष्ण को लेकर उड़ती हुई, शंकर जी के सिर से गंगा का अवतरण, सीता हरण, गो-हत्या, शबरी बेर खिलाते हुए, शिवलिंग लेकर उड़ता रावण, देवी जी के नौ रूप, पर्यावरण एवं जल पर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, डोकलाम विवाद, नदी अस्तित्व बचाओ, यमुना शुद्धिकरण, पशु हत्या, शराब न पीने का संदेश, गंगा अवतरण की झांकियां थीं।
तस्वीरें: धूमधाम से निकली एतिहासिक राम बारात, रघुवर के स्वागत में भव्य रूप से सजी जनकपुरी
9 of 15
राम बारात
- फोटो : अमर उजाला
श्रीराम की बारात में कई रोड शो भी शामिल रहे। इनमें बालाजी दरबार, काली माता का रोड शो, भोले के रंग में रंग गई रोड शो, शंकर पार्वती रोड शो, तीन कलर के बिहारी जी का रोड शो, खाटू श्याम जी का रोड शो, फूलों की बांके बिहारी की झांकी के साथ-साथ भांगड़ा डांस, चार घोड़े व गाय नाचते हुए रोड शो, राधा रानी फूलों की होली खेलते हुए, शंकर जी की बारात भूत-प्रेतों के साथ देखकर लोग रोमांचित हो गए।
तस्वीरें: धूमधाम से निकली एतिहासिक राम बारात, रघुवर के स्वागत में भव्य रूप से सजी जनकपुरी
10 of 15
राम बारात
- फोटो : अमर उजाला
सूर्यवंशी राजकुमार शत्रुघ्न के आगे सुधीर बैंड भजन और फिल्मी धुन बजाते चल रहा था। बैंड में शामिल कलाकार अपने नृत्य से लोगों को आनंदित कर रहे थे। बारात में शामिल आम जनमानस भी पर थिरक रहा था। राजकुमार भरत के आगे प्रहलाद बैंड, लक्ष्मण के स्वरूप के आगे मिलन बैंड, प्रभु श्रीराम के आगे जगदीश बैंड, राजा दशरथ के आगे कुमार बैंड मधुर ध्वनि बिखरते हुए चल रहे थे।
तस्वीरें: धूमधाम से निकली एतिहासिक राम बारात, रघुवर के स्वागत में भव्य रूप से सजी जनकपुरी
11 of 15
राम बारात
- फोटो : अमर उजाला
राम बारात अपने परंपरागत मार्ग श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर रावतपाड़ा से प्रारंभ होकर जौहरी बाजार, दरेसी, कचहरी घाट, बेलनगंज, पथवारी, धूलियागंज, घटिया, फव्वारा होते हुए पुन: रावतपाड़ा पहुंची। शनिवार (छह अक्टूबर) को सुबह जनकपुरी (विजय नगर कालोनी) पहुंची।
तस्वीरें: धूमधाम से निकली एतिहासिक राम बारात, रघुवर के स्वागत में भव्य रूप से सजी जनकपुरी
12 of 15
राम बारात
- फोटो : अमर उजाला
दूल्हा बने श्रीराम के दर्शन पाने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह था। सड़क पर बहुत भीड़ थी, लोगों ने छतों और छज्जों पर चढ़कर भगवान राम की आरती की और पुष्प वर्षा की। लोगों ने शाम से ही अपनी जगह पक्की कर ली थी। दुकानों के आगे भी भीड़ थी। शोभायात्रा मार्ग में जर्जर और गिरासू भवनों के सूची पहले ही जारी कर दी थी। इन पर झंडियां भी लगाईं लेकिन कई स्थान ऐसे थे, जहां लोगों ने नगर निगम की चेतावनी को दरकिनार कर दिया।
तस्वीरें: धूमधाम से निकली एतिहासिक राम बारात, रघुवर के स्वागत में भव्य रूप से सजी जनकपुरी
13 of 15
जनकपुरी
- फोटो : अमर उजाला
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और उनके भाइयों के स्वागत के लिए जनकपुरी भव्य रूप से सजाई गई। जनक महल और दशरथ महल की आभा देखते ही बन रही थी। जनकपुरी में शुक्रवार को जनक नंदिनी सीता अपने सखियों के साथ नगर भ्रमण पर निकली। जनकपुरी वासियों ने अपनी लाडली का अभूतपूर्व स्वागत किया। जानकी जी की सवारी जिधर से भी गुजरी, उधर ही लोगों ने पुष्पों की वर्षा अपना दुलारा लुटाया।
तस्वीरें: धूमधाम से निकली एतिहासिक राम बारात, रघुवर के स्वागत में भव्य रूप से सजी जनकपुरी
14 of 15
जनकपुरी
- फोटो : अमर उजाला
पुरानी विजय नगर कॉलोनी स्थित राजा जनक के निवास से शाम को जानकी जी निकलीं। निवास से निकलने पर रानी सुनयना (ममता गोयल) ने अपनी लाडली की नजर उतारी, उसके बाद उनकी आरती की, उन्हें दिव्य रथ में विराजमान किया गया। साथ में उनकी सखियां बैठीं। जनक निवास से सीता जी माता गौरा का पूजन करने गई। साथ में जनकपुरी आयोजन कमेटी के सदस्य जय-जयकार करते चल रहे थे, उनका डोला मोती लाल नेहरू रोड, रिंग रोड, अभिनंदन चौराहा होते हुए राधा कृष्ण मंदिर में पहुंचा। यहां जनक नंदिनी ने मां गौरा की आराधना की और माता ने उन्हें इच्छित वर प्रदान किया।
तस्वीरें: धूमधाम से निकली एतिहासिक राम बारात, रघुवर के स्वागत में भव्य रूप से सजी जनकपुरी
15 of 15
जनकपुरी महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
जनकपुरी आयोजन का विशेष आकर्षण जनक महल होता है। जहां से प्रभु श्रीराम माता जानकी के साथ दर्शन देते हैं। जनक महल का कार्य पूर्ण हो गया है। शुक्रवार को जनक महल के उद्घाटन के अवसर पर यहां रास लीला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वृंदावन से आए कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का प्रदर्शन किया। भक्तों ने इसका आनंद लिया। वहीं दूसरी ओर राजा दशरथ के महल में भी धार्मिक आयोजन हुए। यहां खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन किया गया। भक्त देर रात तक झूमते रहे।