ताजनगरी में सालों बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का एतिहासिक स्वागत देखने को मिला। शहर के खेल जगत के खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में शहर के युवाओं का बड़ा हुजूम उमड़ा। अवसर था आरबीएस डिग्री कॉलेज मे बलवंत एजूकेशनल सोसाइटी की ओर से आयोजित किए गए अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का।
विज्ञापन
ताजनगरी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का हुआ एतिहासिक सम्मान, देखिए तस्वीरें
2 of 5
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
क्रिकेटर दीपक चाहर, महिला क्रिकेट टीम की सदस्य दीप्ति शर्मा, पूनम यादव और आयरन मैन रिदम गर्ग को बुके, ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। शनिवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में पूरा पंडाल सुबह दस बजे ही खचाखच भर गया। कॉलेज के मुख्य द्वारा से पंडाल स्थल तक खिलाड़ियों के ऊपर गुलाब की पुष्प वर्षा होती रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल आयुक्त अनिल कुमार, डीआईजी लव कुमार, डीवीवीएनएल के एमडी एसके वर्मा ने शिरकत की।
विज्ञापन
ताजनगरी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का हुआ एतिहासिक सम्मान, देखिए तस्वीरें
3 of 5
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बलवंत एजूकेशन सोसाइटी के सचिव युवराज अंबरीश पाल सिंह ने कहा कि हमारे शहर के बेटे और बेटियों ने खेल की दुनिया में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो मुकाम हासिल किया है, वह शहर के हरेक नागरिक के लिए गर्व की बात है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए खिलाड़ियों को सालों तक घंटों मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए यह खिलाड़ी सलामी देने योग्य हैं।
ताजनगरी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का हुआ एतिहासिक सम्मान, देखिए तस्वीरें
4 of 5
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान
पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह शहर के लिए गर्व की बात है कि शायाना अंदाज में बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ‘न संघर्ष, न तकलीफ, तो क्या मजा जीने में-बड़े-बड़े तूफान थम जाते हैं, जब आग लगी हो सीने में..।’ मुख्य अतिथि डीआईजी लव कुमार ने विद्यार्थियों से लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कठिन से कठिन मेहनत करने का आह्वान किया।
ताजनगरी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का हुआ एतिहासिक सम्मान, देखिए तस्वीरें
5 of 5
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व ओलंपियन जगबीर सिंह ने कहा कि खिलाड़ी का लक्ष्य पर बने रहना सबसे बड़ी चुनौती होती है। कार्यक्रम का संचालन रीनेश मित्तल ने किया। सम्मानित हुए सभी खिलाड़ियों ने बलवंत एजूकेशनल सोसायटी और शहर की विभिन्न संस्थाओं का आभार प्रकट किया। इस मौके पर आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य सत्य प्रकाश मदनावत, पूरन डाबर, हर विजय सिंह वाहिया, अशोक जैन सीए, संदेश जैन, राहुल पालीवाल आदि मौजूद रहे।