फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं मौत के रास्ते: टूटी सड़कें, अवैध कट और अंधेरा...तस्वीरें देख इन राजमार्गों पर सफर करने में भी लगेगा डर

Fri, 19 Dec 2025 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद अमर उजाला टीम ने राजमार्गों की पड़ताल की, तो हकीकत चौंकाने वाली सामने आई। देखें ये तस्वीरें...
 
विज्ञापन
1 of 11
राजमार्गों की हालत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहर से लेकर देहात तक प्रमुख राजमार्गों पर लापरवाही हादसों को न्योता दे रही है। मथुरा, फिरोजाबाद, जयपुर, ग्वालियर, बाह-फतेहाबाद सहित अन्य मार्ग पर कहीं सड़कें टूटी पड़ी हैं तो कहीं पर डिवाइडर पर अवैध कट जान ले रहे हैं। कोहरे में वाहनों को रास्ता दिखाने के लिए रिफ्लेक्टर और सफेद पट्टी तक नहीं हैं। ऐसे में खतरा बढ़ गया है। इस तरफ विभागीय अधिकारियों का भी ध्यान नहीं हैं।

डिवाइडर पर अवैध कट, नाले की रेलिंग टूटी
कुबेरपुर में एनएच-19 पर नवलपुर के समीप अवैध कट से वाहन निकलते हैं। इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से भागूपुर फ्लाईओवर तक जलभराव है। इससे कई बाइक सवार चोटिल हो चुके हैं। यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास इटावा और लखनऊ की ओर जाने वाले मार्ग पर साइन बोर्ड नहीं है। इससे वाहन चालक भ्रमित हो जाते हैं। पेट्रोल पंप के सामने खुले नाले वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। दोनों ओर बने नालों की साइड में लगी रेलिंग और तार टूटे पड़े हैं।

 
विज्ञापन

2 of 11
अवैध कट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रहनकलां में फॉग लाइटें बंद, सांकेतिक बोर्ड धुंधले
इनर रिंग रोड स्थित रहनकलां टोल प्लाजा पर लगीं फाॅग लाइट बंद पड़ी हैं। सांकेतिक बोर्ड की चमक फीकी पड़ गई है। कई बोर्डों के रिफ्लेक्टर घिसकर पुराने हो चुके हैं। टोल प्रभारी के अनुसार रिफ्लेक्टरों का टेंडर हो चुका है। जल्द ही बदलवाया जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 11
हाईवे पर अंधेरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रूनकता में दुर्घटना के तीन पाॅइंट, कोहरे में जान का खतरा
रुनकता में एनएच-19 पर तीन दुर्घटना पॉइंट बन गए हैं। इनमें आस्था सिटी कट पर पर्याप्त रिफ्लेक्टर हैं न ही लाइट लगीं हैं। हीरालाल की प्याऊ कट के पास फ्लाईओवर से उतरते ही सड़क सर्विस रोड से मिल जाती है। इससे तेज गति में आ रहे वाहन संभल नहीं पाते हैं। इस कट पर भी ट्रैफिक साइन, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेतों का पर्याप्त नहीं है। गोवर्धन ढाबा कट पर हाईवे और सर्विस रोड का मिलान होता है, रिफ्लेक्टर सर्विस रोड के साइड से लगा हुआ है। यह वाहन चालकों को नजर नहीं आता है।

 

4 of 11
टूटी सड़क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह भी स्थिति खराब
किरावली में आगरा-सीकरी जयपुर हाइवे पर कई ब्लैक स्पाट पर संकेतक है ना कोई पुलिस का इंतजाम। अछनेरा मार्ग, चौ. चरण सिंह प्रतिमा, चौ. रघुनाथ सिंह कॉलेज मार्ग पर भी जान का खतरा बना रहता है।

 
विज्ञापन

5 of 11
टूटी सड़क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर सीकरी में जयपुर हाइवे पर राजस्थान सीमा से कोरई टोल प्लाजा तक कई स्थानों पर ब्लैक स्पाट बन गए हैं। इनमें महदऊ मोड़, कराही से रसूलपुर के मध्य, तेरह मोरी बांध के निकट, बाईपास मोड़, मंडी गुड़ के निकट, भड़कोल के निकट प्रमुख हैं।

 
विज्ञापन

6 of 11
जर्जर मार्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मलपुरा में रोहता नहर से लेकर गांव बाद तक कई अवैध कट थे। क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने इन्हें बंद करा दिया। रेलिंग टूटी होने की वजह से आवारा पशु भी हाईवे पर आ जाते हैं। इनकी वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। नगला माकरोल और रोहता पर हाईवे में गहरे गड्ढे हैं।

 
विज्ञापन

7 of 11
हाईवे पर अंधेरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इरादतनगर में आगरा-ग्वालियर हाइवे स्थित कुर्राचित्तरपुर मोड़, पेट्रोल पंप के पास, गढ़ी नौहवार मोड़, नगला इमली के पास कई बार हादसे हो चुके हैं। इन जगहों पर हाइवे अथॉरिटी ने कोई संकेतक नही लगाए हैं। एज लाइन, कैट आई, रिफ्लेक्टर, साइनेज आदि का कार्य नही हुआ है।लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। खारी नदी के पास बन रही कालोनियों के लिए बनाए अवैध कट हादसे का कारण बन रहे हैं।

 

8 of 11
हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खेरागढ़ क्षेत्र में उटंगन नदी पुल के समीप खतरनाक घुसियाना मोड़ पर सड़क किनारे लगे रिफ्लेक्टर टूटकर गिर चुके हैं। नगला कमाल तिराहा पर स्पीड ब्रेकर न होने से समस्या हो रही है। जगनेर में राजस्थान से आने वाले खनन के ओवरलोड वाहनों से सड़क पर गड्ढे हो गए हैं।

 

9 of 11
अवैध कट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद-बाह मार्ग पर बाबा की तिबरिया और नयापुरा गांव के पास स्थित घुमावदार मोड़ सड़क दुर्घटनाओं के लिए हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं। इन स्थानों पर रिफ्लेक्टर, कैट आई, सांकेतिक बोर्ड नहीं लगाए गए हैं।

 

10 of 11
हाईवे की हालत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाह में स्टेट हाइवे पर जानलेवा गड्ढे
आगरा-इटावा स्टेट हाइवे से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में बना कैंजरा रोड जुड़ा है। यहां जानलेवा गड्ढे हो गए हैं। पानी भरने से इन गड्ढों में वाहन पलटने का खतरा रहता है। भाजपा कोर कमेटी के सदस्य पवन भदौरिया, सिमराई के प्रधान जयवीर सिंह, चमरौआ के सुरेश पचौरी ने बताया कि स्टेट हाइवे से जुड़ने वाले कैंजरा मार्ग से करीब 40 गांवों के लोग आवागमन करते हैं। गड्ढे भरे जाएं ताकि हादसे न हों।
विज्ञापन

11 of 11
डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि क्रिटिकिल काॅरिडोर टीमों ने सर्वे कर लिया है। जहां भी समस्या हैं, उनको दूर कराया जा रहा है। डिवाइडर बनाए जा रहे हैं। अवैध कट बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही संकेतक आदि के इंतजाम भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें