फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार: सोशल मीडिया पर होता था जिस्म का सौदा, होटलों में पकड़ी गईं लड़कियां, जिस्मफरोशी के वे खुलासे, जिन्होंने किया आगरा को बदनाम

Thu, 02 Dec 2021 07:51 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
आगरा: युवतियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सुलहकुल की नगरी आगरा बीते एक साल में देह व्यापार के कारण कई बार बदनाम हुई। पुलिस ने जब-जब होटल, गेस्ट हाउस में छापा मारा, चौंकाने वाले खुलासे हुए। यहां तक कि देह व्यापार के तार विदेशों से भी जुड़े मिले। इन मामलों में पुलिस कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं कुछ की तलाश में लगी है। फरवरी में फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज हैवन में छापा मारकर पुलिस ने उज्बेकिस्तान की तीन, नेपाल की एक और दिल्ली की एक युवती पकड़ी थी। दो दलाल बाग मुजफ्फर खां निवासी राहुल कुशवाहा और ताजगंज में किराये पर रहने वाला अमित गिरफ्तार किए थे। बाद में देह व्यापार की सरगना को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में भी एजेंट भीमा पकड़ा था। इसी महीने बिचपुरी मार्ग स्थित होटल एआर पैलेस में थाना जगदीशपुरा पुलिस ने होटल पर छापा मारा था। छापे के दौरान होटल के कमरों में 18 युवक-युवतियां मिले थे। पूछताछ में पता चला था कि होटल में बिना पहचान पत्र के युवक-युवतियों को कमरे किराए पर दिए जाते हैं। होटल स्टाफ घंटे के हिसाब से रुपये वसूलता था। पुलिस ने होटल संचालक समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

2 of 6
आगरा: युवतियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थाना ताजगंज के शिल्पग्राम के पास स्थित एक रिसॉर्ट में फरवरी 2021 को पुलिस ने छापा मारकर उज्बेकिस्तान की दो युवतियों और पांच युवकों को पकड़ा। इनमें देह व्यापार का चर्चित एजेंट भीमा भी शामिल था। पूछताछ में पता चला कि भीमा ही विदेशी युवतियों को होटल में बुलाता था। यह रिसॉर्ट एक पार्टी के नेता का है। देह व्यापार का खुलासा होने पर उसे पार्टी से निकाल दिया गया।
विज्ञापन

3 of 6
आगरा: विदेशी युवतियां और एजेंट भीमा - फोटो : अमर उजाला
ताजगंज पुलिस ने विदेशी युवतियों के एजेंट भीमा उर्फ सुरेंद्र राजपूत की गिरफ्तारी के बाद फरवरी 2021 में देह व्यापार के एक और अड्डे पर छापा मारा था। इस दौरान किराये पर लिए मकान में 10 युवक और चार युवतियां पकड़ी गई थीं। पुलिस के अनुसार ट्रेवल्स एजेंसी संचालक मकान में देह व्यापार करा रहा था। यहां दूसरे जिलों की निवासी कॉल गर्ल को ठेके पर बुलाया जाता था। एजेंसी की गाड़ियां ही उन्हें लेकर आती थीं।

4 of 6
आगरा: देह व्यापार के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
घंटे के हिसाब से होटल में मिलता है कमरा
अक्तूबर 2021 को आगरा में ताजगंज के बसई स्थित होटल द भारत गेस्ट हाउस में पुलिस ने देह व्यापार पकड़ लिया। इस दौरान संचालक, एजेंट, ग्राहक और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सदर राजीव कुमार के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि द भारत गेस्ट हाउस में देह व्यापार कराया जा रहा है। इस पर सुबह तकरीबन 7:40 बजे थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेयी ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान होटल से फतेहाबाद के गांव सबोरे निवासी धीरज सिंह, इरादतनगर निवासी वासदेव, ओमप्रकाश और एक महिला को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

5 of 6
आगरा: देह व्यापार के मामले में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि होटल का संचालक धीरज सिंह है। उसने पूछताछ में बताया कि गेस्ट हाउस किराये पर लिया है। काफी समय से होटल नहीं चल रहा है। इस कारण देह व्यापार करा रहा था। एजेंट वासदेव लड़कियां लेकर आता है, जिनसे वैश्यावृत्ति कराई जाती है। लड़कियों का विवरण रजिस्टर में दर्ज नहीं किया जाता है। उनकी आईडी भी नहीं ली जाती है। एक से दो घंटे के लिए ग्राहकों को कमरा दिया जाता है। लड़कियों को रकम दी जाती है। यह काम काफी समय से कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसी होटल में हो रहा था देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला
पिछले वर्ष दिसंबर 2020 में थाना रकाबगंज के पास होटल आरबी रेजीडेंसी में पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था। होटल के कमरों से चार महिलाओं और एक युवती के साथ दो ग्राहक भी पकड़े गए। होटल का संचालक और कर्मचारी मौके से भाग गए थे। इस मामले में भी देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।

आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर्स का कार्य बहिष्कार जारी, ओपीडी सेवाएं प्रभावित, मरीज परेशान
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें